ब्रेकिंग
IIT ISM धनबाद न्यूज़: निदेशक प्रो. सुकुमार मिश्रा को मिलेगा 'महान शिक्षक पुरस्कार 2026' पलामू: सहिया गीता देवी हत्याकांड में FIR दर्ज, 48 घंटे में खुला Giridih Police Action: 13 चोरी की घटनाओं का खुलासा, सोना और नकदी के साथ सात अपराधी अरेस्ट Bokaro Steel Plant: विस्थापित अप्रेंटिस संघ का आंदोलन समाप्त, नियोजन पर बनी सहमति झारखंड: सरकारी स्कूलों में पोशाक और स्वेटर की राशि का इंतजार Hazaribagh Crime: संजीव बेदिया के अंगरक्षक निरंजन महतो की संदिग्ध मौत, जांच शुरू चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव: 35 वार्डों के मतदान केंद्रों की ड्राफ्ट सूची जारी जालंधर न्यूज़: गर्लफ्रेंड के घर युवक की मौत मामले में नया मोड़, बहन ने किया हत्या का दावा अंबाला-चंडीगढ़ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे: 15 दिसंबर से मिलेगा ट्रैफिक जाम से छुटकारा पंजाब में हड़ताली कर्मचारियों पर सरकार सख्त: मांगी गैरहाजिर कर्मियों की लिस्ट
मध्यप्रदेश

बिजली मीटर से छेड़छाड़ करने से बचें

भोपाल : यदि किसी उपभोक्ता को मीटर, उसकी रीडिंग, बिलिंग या बिजली व्यवधान जैसी कोई शिकायत हो तो वे तुरंत कॉलसेंटर के फोन नंबर 1912 पर या ऑनलाइन वेबसाइट portal.mpcz.in अथवा उपाय (UPAY) एप या बिजली वितरण केन्द्र/जोन कार्यालय में शिकायत दर्ज करा सकते हैं। उपभोक्ताओं की शिकायतों के निराकरण की माकूल व्यवस्था की गई है। यदि उपभोक्ता शरारती तत्वों के बहकावे में आकर मीटर में तोड़फोड़ या उखाड़कर अन्यत्र स्थापित करने या सर्विस लाइन को नुकसान पहुँचाने का कार्य करते हैं, तो उनके विरूद्ध विद्युत अधिनियम-2003 की धारा 136 के तहत कार्रवाई होगी। इसमें 3 वर्ष का कारावास अथवा 10 हजार रूपये का जुर्माना अथवा दोनों सजाओं से दण्डित करने का प्रावधान है।

विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 136 में यह प्रावधान है कि ‘अनुज्ञप्तिधारी या स्वामी की सहमति के बिना कोई इलेक्ट्रिक लाइन, सामग्री या मीटर को हटाएगा या ले जाता है या अन्यत्र जगह लगाता है चाहे वह कार्य लाभ या अभिलाभ के लिए किया गया हो या नहीं, तो इसे विद्युत लाइनों और सामग्री की चोरी का अपराध माना जाएगा।

Related Articles

Back to top button