Breaking
नरेंद्र मोदी को फिर से पीएम बनाएं, अगले 6 महीने में PoK भारत का होगा… महाराष्ट्र में बोले CM योगी नोएडा: थाने में फांसी के फंदे से क्यों झूला योगेश? 2 महिलाओं की गिरफ्तारी के बाद खुला राज जब खाकी वर्दी बनी कातिल… इश्क, अपहरण और हत्या मामले में पुलिस का सनसनीखेज खुलासा Kalki 2898 AD Update: प्रभास-दीपिका की ‘कल्कि’ का हिस्सा होंगी कीर्ति सुरेश, ऐसा होगा रोल! IPL ट्रॉफी नहीं, रोहित और धोनी की ये चीजें चाहते हैं विराट कोहली सोमवार को 8 राज्यों के 49 शहरों में बंद रहेंगे बैंक, ये है बड़ी वजह क्या है रैंसमवेयर और कैसे करता है आपको टारगेट? बचने के लिए नोट करें ये बातें कड़ी सुरक्षा के बीच होती है इस देवी की पूजा, चौक से नहीं निकली कभी बाहर हमास के नक्शेकदम पर ईरान… पूरे देश में नीचे बना रखी है अंडरग्राउंड मिसाइल सिटी? गर्मी के मौसम में फ्रिज में भूलकर भी न रखें ये 5 फल, बन जाते हैं कूड़ा

जानिए ‘राइट टू हेल्थ’ का डॉक्टर क्यों कर रहे विरोध

जयपुर । राजस्थान विधानसभा में राइट टू हेल्थ (स्वास्थ्य का अधिकार) बिल 21 मार्च को पास हो गया। बता दें कि प्राइवेट डॉक्टर्स लगातार इस बिल को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।इसी कड़ी में राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा ने कहा, ‘हमने डॉक्टरों की सभी मांगें मान लीं। डॉक्टरों ने जो कहा सरकार ने किया। विधेयक को विधानसभा में सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। हम डॉक्टरों से अपना विरोध खत्म करने और काम पर लौटने की अपील कर रहे हैं।’

राजस्थान देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है, जहां राइट टू हेल्थ (Right to health bill)बिल पारित हुआ है। इसके साथ ही अब प्राइवेट और सरकारी अस्पताल इलाज करने से मना नहीं कर पाएंगे। इमरजेंसी में प्राइवेट अस्पताल में मुफ्त का इलाज होगा।ऐसे मामलों में अस्पताल किसी भी तरह की लापरवाही नहीं कर सकता है। अगर किसी ने इलाज से मना किया तो उसके ऊपर 10 से 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। ऐसे मामलों की सुनवाई जिला स्वास्थ्य प्राधिकरण और राज्य स्तर पर राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण में ही होगी।

जानिए क्यों कर रहे डॉक्टर विरोध

राइट टू हेल्थ का डॉक्टर्स जमकर विरोध कर रहे है। इसका बड़ा कारण यह है कि इस कानून के आने के बाद से अब प्राइवेट अस्पताल मुफ्त के इलाज करने के बाध्य हो जाएंगे।सदन में इस बिल को लेकर काफी बहस भी हुई। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा ने कहा कि प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान अगर किसी की मौत हो जाती है तो मृतक शरीर देने से पहले परिजनों से बिल लिया जाता है। लाखों का बिल आता है, जो एक गरीब आदमी भरने में असमर्थ है।

जानिए क्या मिलेंगे फायदे

  • मरीजों को प्राइवेट अस्पताल में निशुल्क इलाज होगा।
  • ओपीडी से लेकर डॉक्टर को दिखाना, दवाइंया, एम्बुलेंस जैसी सुविधाएं दी जाएंगी।
  • किसी मरीज को गंभीर स्थिति में दूसरे हॉस्पीटल में रैफर करने की जिम्मेदारी अस्पताल की होगी।
  • कोई व्यक्ति एक्ट के नियमों का उल्लंघन करता है तो पहली बार 10 हजार और दूसरी बार 25 हजार का जुर्माना देना होगा।
  • महामारी के दौरान होने वाले रोगों के इलाज कराया जाएगा।
  • सड़क हादसों में फ्री ट्रांसपोर्टेशन, फ्री ट्रीटमेंट और फ्री इंश्योरेंस कवर इस्तेमाल होगा।

 

नरेंद्र मोदी को फिर से पीएम बनाएं, अगले 6 महीने में PoK भारत का होगा… महाराष्ट्र में बोले CM योगी     |     नोएडा: थाने में फांसी के फंदे से क्यों झूला योगेश? 2 महिलाओं की गिरफ्तारी के बाद खुला राज     |     जब खाकी वर्दी बनी कातिल… इश्क, अपहरण और हत्या मामले में पुलिस का सनसनीखेज खुलासा     |     Kalki 2898 AD Update: प्रभास-दीपिका की ‘कल्कि’ का हिस्सा होंगी कीर्ति सुरेश, ऐसा होगा रोल!     |     IPL ट्रॉफी नहीं, रोहित और धोनी की ये चीजें चाहते हैं विराट कोहली     |     सोमवार को 8 राज्यों के 49 शहरों में बंद रहेंगे बैंक, ये है बड़ी वजह     |     क्या है रैंसमवेयर और कैसे करता है आपको टारगेट? बचने के लिए नोट करें ये बातें     |     कड़ी सुरक्षा के बीच होती है इस देवी की पूजा, चौक से नहीं निकली कभी बाहर     |     हमास के नक्शेकदम पर ईरान… पूरे देश में नीचे बना रखी है अंडरग्राउंड मिसाइल सिटी?     |     गर्मी के मौसम में फ्रिज में भूलकर भी न रखें ये 5 फल, बन जाते हैं कूड़ा     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें