Breaking
जौनपुर में मायावती ने आखिरी वक्त पर बदला उम्मीदवार, धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला का टिकट कटा उत्तराखंड: जंगलों में धधकती आग बिगाड़ सकती है इको सिस्टम, ग्लेशियर पर मंडराया खतरा झारखंड: रांची में ED की रेड, मंत्री के सचिव के नौकर के घर से कैश बरामद, लगा नोटों का ढेर नोएडा में धर्मांतरण का खेल, ईसाई धर्म अपनाने का दिया जा रहा था लालच; 6 गिरफ्तार BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा के खिलाफ कांग्रेस ने क्यों दर्ज कराई शिकायत? जानें क्या है मामला घर में हुई ऐसी कलह…पति-पत्नी ने गुस्से में पिया टॉयलेट क्लीनर, दोनों अस्पताल में भर्ती सत्ता में आए तो क्या धारा 370 बहाल करेंगे? सज्जाद गनी लोन ने नेशनल कॉन्फ्रेंस से पूछा सवाल ‘एमएस धोनी नहीं कर रहे CSK की मदद’…गोल्डन डक के बाद इरफान पठान ने लगाया बड़ा आरोप पुष्पा 2 के पहले गाने ने रचा इतिहास, अब दूसरे गाने से हंगामा बरपाने आ रहे अल्लू अर्जुन चुनाव में क्यों अलर्ट हो गए विदेशी निवेशक, बाजार में लगाया सिर्फ इतना पैसा

लंदन में तिरंगे का अपमान करने वालों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने की FIR

नई दिल्ली : 19 मार्च के दिन लंदन स्थित भारतीय दूतावास में हुए विरोध-प्रदर्शन मामले में दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज किया है। दिल्ली पुलिस ने यह मामला गृह मंत्रालय के निर्देश पर दर्ज किया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि, पुलिस ने आईपीसी, यूएपीए और सरकारी संपत्ति विरुपण अधिनियम के तहत विदेश में भारतीय नागरिकता रखने वाले लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जिन्होंने दूतावास पर प्रदर्शन किया था।

बीते रविवार को लंदन स्थित भारतीय दूतावास के शीर्ष पर लहरा रहे तिरंगे को कुछ प्रदर्शनकारियों ने उतार दिया और वहां खालिस्तानी झंडे लहरा दिए। इसके साथ ही उन्होंने खालिस्तान समर्थक नारे भी लगाए जिसके चलते कुछ लोगों की गिरफ्तारी भी हुई।

अधिकारियों ने इस संबंध में कहा था कि, भारत की अस्मिता पर हमले की कोशिश थी लेकिन वो नाकाम हुई और अब दूतावास पर और बड़ा झंडा लहरा रहा है। इस दौरान दो सुरक्षाकर्मियों को हल्की चोटें भी आईं और लंदन में भी मामले की जांच चल रही है।

भारत ने बीते रविवार को ब्रिटिश डिप्टी हाई कमिश्नर को समन भेजकर मामले में उनका स्पष्टीकरण मांगा था कि क्यों पूरे प्रदर्शन के दौरान कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं थी। विदेश मंत्रालय ने सख्त बयान जारी करते हुए कहा था, यह पूरी तरह से अस्वीकार्य है कि लंदन में भारतीय दूतावास को सरकार की तरफ से कोई सुरक्षा नहीं दी गई।

 

जौनपुर में मायावती ने आखिरी वक्त पर बदला उम्मीदवार, धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला का टिकट कटा     |     उत्तराखंड: जंगलों में धधकती आग बिगाड़ सकती है इको सिस्टम, ग्लेशियर पर मंडराया खतरा     |     झारखंड: रांची में ED की रेड, मंत्री के सचिव के नौकर के घर से कैश बरामद, लगा नोटों का ढेर     |     नोएडा में धर्मांतरण का खेल, ईसाई धर्म अपनाने का दिया जा रहा था लालच; 6 गिरफ्तार     |     BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा के खिलाफ कांग्रेस ने क्यों दर्ज कराई शिकायत? जानें क्या है मामला     |     घर में हुई ऐसी कलह…पति-पत्नी ने गुस्से में पिया टॉयलेट क्लीनर, दोनों अस्पताल में भर्ती     |     सत्ता में आए तो क्या धारा 370 बहाल करेंगे? सज्जाद गनी लोन ने नेशनल कॉन्फ्रेंस से पूछा सवाल     |     ‘एमएस धोनी नहीं कर रहे CSK की मदद’…गोल्डन डक के बाद इरफान पठान ने लगाया बड़ा आरोप     |     पुष्पा 2 के पहले गाने ने रचा इतिहास, अब दूसरे गाने से हंगामा बरपाने आ रहे अल्लू अर्जुन     |     चुनाव में क्यों अलर्ट हो गए विदेशी निवेशक, बाजार में लगाया सिर्फ इतना पैसा     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें