ब्रेकिंग
Dhar Mega Theft: धार के कवठी में बड़ी चोरी; शादी के लिए घर में रखे 60 लाख के जेवर ले उड़े बदमाश, CCT... MP Government Teacher Row: शराब के नशे में होश खो बैठा सरकारी स्कूल का गुरुजी; गलियों में घूमने के ब... Katni Road Accident: महाकाल दर्शन कर लौट रहे UP के बैंक कर्मियों की कार ट्रक में घुसी; 2 की मौत, 3 ग... Dhar Bhojshala News: हाई कोर्ट के आदेश के बाद पहला शुक्रवार; धार भोजशाला में नमाज बंद, मां वाग्देवी ... सावधान! अभी तो सिर्फ गर्मी का ट्रेलर है, असली 'फिल्म' 25 मई से होगी शुरू; 9 दिन बरसने वाली है आग! Cockroach Janta Party: क्या है 'कॉकरोच जनता पार्टी'? 30 साल के युवक ने सोशल मीडिया पर चुटकियों में ख... Ratlam Toll Plaza Row: चिकलिया टोल प्लाजा मैनेजर को भाजयुमो नेता ने दी धमकी; ऑडियो वायरल होने के बाद... MP Lokayukta RTI Case: क्या लोकायुक्त में मिलेगी RTI से जानकारी? मप्र सरकार की अधिसूचना पर सुप्रीम क... Dhar Sand Mining: धार के मनावर में नर्मदा किनारे रेत माफिया बेखौफ; कोर्ट की रोक के बावजूद नदी का सीन... Nautapa 2026: 25 मई से शुरू होगा नौतपा; रोहिणी का समुद्र में निवास, ज्योतिषाचार्य ने दिए इस बार बंपर...
धार्मिक

कुश्ती में भीम भी नहीं हरा पाए थे इस राजा को, फिर श्रीकृष्ण के इशारे पर दी इतनी भयानक मौत

उज्जैन. जरासंध मगध देश का राजा और कंस (Mahabharata Kansa) का ससुर था। कंस को मारने के कारण वो श्रीकृष्ण (Lord Shri Krishna) को अपना सबसे बड़ा दुश्मन समझता था। उसने मथुरा पर कई बार आक्रमण भी किया और जीत नहीं पाया।

श्रीकृष्ण भी उसे जीवनदान देकर छोड़ देते थे। आखिरकार अपनी प्रजा की रक्षा के लिए श्रीकृष्ण को मथुरा छोड़कर द्वारिका में जाना पड़ा। जरासंध के जन्म और मृत्यु की कहानी भी बहुत ही रोचक है, जिसके बारे में कम ही लोग जानते हैं। आगे जानिए कौन-था जरासंध और उससे जुड़ी खास बातें.
2 हिस्सों में हुआ था जरासंध का जन्म
– महाभारत के अनुसार, मगधदेश में बृहद्रथ नाम के राजा थे। उनकी कोई संतान नहीं थी। एक जिन उनकी सेवा से प्रसन्न होकर महात्मा चण्डकौशिक ने उन्हें एक फल दिया और कहा कि “इसे अपनी पत्नी को खिला देना।” राजा की दो पत्नियां थीं। राजा ने फल को दो हिस्सों में काटकर अपनी दोनों पत्नियों को खिला दिया।
– समय आने पर दोनों रानियों के गर्भ से बालक के शरीर का एक-एक टुकड़ा पैदा हुआ। रानियों ने घबराकर दोनों जीवित टुकड़ों को बाहर फेंक दिया। उसी समय वहां से एक राक्षसी गुजरी। उसका नाम जरा था। उसने अपनी माया से उन दोनों टुकड़ों को जोड़ दिया। एक शरीर होते ही वह शिशु जोर-जोर से रोने लगा।
– बालक की रोने की आवाज सुनकर दोनों रानियां और राजा बाहर आए। उन्होंने उस राक्षसी से उसका परिचय पूछा। राक्षसी ने सारी बात उन्हें सच-सच बता दी। राजा ने उस बालक का नाम जरासंध रख दिया क्योंकि उसे जरा नाम की राक्षसी ने संधित (जोड़ा) किया था।
राजाओं की बलि देकर चक्रवर्ती सम्राट बनना चाहता था जरासंध
– महाभारत के अनुसार, जरासंध भगवान शंकर का परम भक्त था। उसने अपने पराक्रम से 86 राजाओं को बंदी बना लिया था। बंदी राजाओं को उसने पहाड़ी किले में कैद कर लिया था।
– जरासंध 100 को बंदी बनाकर उनकी बलि देना चाहता था, जिससे कि वह चक्रवर्ती सम्राट बन सके। यह बात भगवान श्रीकृष्ण को पता चली तो उन्होंने जरासंध को मारने के लिए एक योजना बनाई।
जरासंध ने भीम के साथ 13 दिन तक किया था युद्ध
– जरासंध का युद्ध करने के उद्देश्य से एक बार श्रीकृष्ण, भीम व अर्जुन ब्राह्मण का वेष बनाकर जरासंध के पास गए और उसे कुश्ती के लिए ललकारा। जरासंध समझ गया कि ये ब्राह्मण नहीं है। जरासंध के कहने पर श्रीकृष्ण ने अपना वास्तविक परिचय दिया। जरासंध ने भीम से कुश्ती लड़ने का निश्चय किया।
– जरासंध और भीम का युद्ध 13 दिन तक लगातार चलता रहा। चौदहवे दिन भीम ने श्रीकृष्ण का इशारा समझ कर जरासंध के शरीर के दो टुकड़े कर उसका वध कर दिया। इसके बाद श्रीकृष्ण ने जरासंध के पुत्र सहदेव को मगध का राजा बना दिया।
– श्रीकृष्ण ने जरासंध की कैद से सभी राजाओं को आजाद कर दिया और कहा कि धर्मराज युधिष्ठिर चक्रवर्ती पद प्राप्त करने के लिए राजसूय यज्ञ करना चाहते हैं। आप लोग उनकी सहायता कीजिए। श्रीकृष्ण का यह प्रस्ताव स्वीकार कर लिया।

Related Articles

Back to top button