ब्रेकिंग
Delhi VIP Theft News: राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के सरकारी आवास में चोरी, गटर का ढक्कन... मुजफ्फरपुर में पुलिस की शर्मनाक करतूत: अंतरजातीय विवाह से जुड़ी समस्या को लेकर पहुंची महिला को बाल प... Delhi High Court Notice: करोल बाग में मेट्रो निर्माण के लिए पेड़ काटने पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, DDA ... पश्चिम बंगाल में समान नागरिक संहिता (UCC) का ऐलान: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने मांगे 6 महीने, 'लव जिहाद'... Seoni Murder Case: मध्य प्रदेश के सिवनी में सनसनीखेज हत्याकांड, मां और मामा ने मिलकर की 22 वर्षीय यु... विपक्ष की रैली पर आशीष शेलार का तीखा हमला: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन को बताया ‘लोमड़ियों ... JNU Health Center Protests: जेएनयू हेल्थ सेंटर की बदहाली के खिलाफ एबीवीपी का अनिश्चितकालीन धरना जारी... शराब तस्करी का हैरान करने वाला तरीका: गैस सिलेंडर के अंदर बनाया गुप्त तहखाना, गोपालगंज में उत्पाद वि... Bhadohi News: कालीन नगरी भदोही की राजनीतिक पहचान में फिर बदलाव, समाजवादी पार्टी और बीजेपी आमने-सामने ईरानी कप पर रेस्ट ऑफ इंडिया का कब्जा: जम्मू-कश्मीर का ‘डॉमेस्टिक डबल’ जीतने का सपना रहा अधूरा
खेल

नेशनल जूनियर व सीनियर पुरुष हाकी चैंपियनशिप के लिए चयन ट्रायल 19 मार्च को

पंजाब हाकी टीम के लिए 12वीं हाकी इंडिया नेशनल जूनियर और सीनियर पुरुष हाकी चैंपियनशिप के लिए चयन ट्रायल 19 मार्च को जालंधर में होगा। हाकी पंजाब के निलंबन के बाद भारत के अग्रणी हाकी संगठन, हाकी इंडिया द्वारा नियुक्त हाकी पंजाब की तदर्थ समिति ओलंपियन बलविंदर सिंह शम्मी ने कहा है कि 12वीं हाकी इंडिया नेशनल (सीनियर पुरुष) हाकी चैंपियनशिप 6 से 17 अप्रैल तक भोपाल (मध्य प्रदेश) में आयोजित की जाएगी तथा 12वीं हाकी इंडिया नेशनल (जूनियर पुरुष) हाकी चैंपियनशिप, 18 से 29 मई तक कोविलपट्टी (तमिलनाडु) में भाग लेने के लिए पंजाब जूनियर तथा सीनियर हाकी टीम के लिए चयन ट्रायल पीएपी एस्ट्रोटर्फ हाकी स्टेडियम, जालंधर में 19 मार्च को होंगे। जूनियर और सीनियर वर्ग के लिए चयन ट्रायल क्रमशः सुबह 9 बजे और दोपहर 12.00 बजे आयोजित किया जाएगा।

शम्मी अनुसार 1 जनवरी 2003 के बाद जन्म लेने वाले जूनियर खिलाड़ी ही ट्रायल में भाग लेने के पात्र होंगे। ओलंपियन शम्मी ने आगे कहा कि हरप्रीत सिंह मंडेर, बलविंदर सिंह शम्मी, बलजीत सिंह ढिल्लों, गगन अजीत सिंह (सभी ओलंपियन) जुगराज सिंह, बिक्रमजीत सिंह काका, कंवलप्रीत सिंह चहल, तेजबीर सिंह हुंदल, स्वर्णजीत सिंह और अमरीक सिंह पवार (सभी पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी) को चयन समिति के सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है

Related Articles

Back to top button