ब्रेकिंग
Hyderabad-Jaipur Weekly Express: रेलवे का बड़ा तोहफा; अब साप्ताहिक चलेगी हैदराबाद-जयपुर एक्सप्रेस, इन... Raja Raghuvanshi Murder Case: ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड की आरोपी सोनम के नेपाल भाग... Ujjain Mahakal Elephant Controversy: महाकाल के हाथी 'श्यामू' को लेकर विवाद; वन विभाग की टीम को नहीं ... CM Mohan Yadav Sagar Visit: 14 जून को केसली पहुंचेंगे सीएम मोहन यादव; देवरी और केसली के लिए हो सकती ... Anganwadi Nutrition Scam: आंगनवाड़ी के लड्डू प्रीमिक्स में निकला सांप का बच्चा; जानें बच्चों को कैसे... Morena News: चंबल का मान बढ़ा; पैरा आर्म रेसलर निरंजन गुर्जर ने नेशनल चैंपियनशिप में जीते दो गोल्ड मे... Chhindwara MP Visit: सांसद बंटी विवेक साहू ने टेकापार और मानेगांव में लगाई चौपाल; समस्याओं का मौके प... Ratlam News: जावरा की डेयरी में दूध में मिलाया जा रहा था प्रोटीन पाउडर; खाद्य विभाग ने मारा छापा, भा... Diesel Theft in Shahdol: शहडोल में रेलवे की बड़ी लापरवाही; बुढार स्टेशन पर खड़े रेल इंजन से उड़ाया गया ... Jabalpur News: पूर्व मंत्री हरेंद्रजीत सिंह बब्बू को फिर मिली जान से मारने की धमकी; गोरखपुर थाने में...
मध्यप्रदेश

सागर यूनिवर्सिटी में छात्रा ने हिजाब पहनकर क्लास रूम में की इबादत

मध्यप्रदेश में सागर के डॉ. हरि सिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय में नमाज विवाद ने तूल पकड़ लिया है। फाइनल ईयर की छात्रा का हिजाब पहनकर क्लास रूम में नमाज पढ़ने का वीडियो सामने आने के बाद हिंदू संगठनों ने आपत्ति जताई है। इधर यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट ने जांच के लिए 6 सदस्यीय समिति बनाई। दमोह की छात्रा एजुकेशन डिपार्टमेंट से B.Sc B.ed कर रही है। इस साल उसका फाइनल ईयर है। छात्रा हिजाब में आती है। शुक्रवार दोपहर वह क्लास रूम के अंदर नमाज पढ़ रही थी। किसी ने VIDEO बनाकर वायरल कर दिया। शनिवार को विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता विश्वविद्यालय पहुंचे और विरोध करते हुए नारेबाजी की। इतना ही नहीं विश्वविद्यालय में बने शंकर मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ भी किया।

विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष कपिल स्वामी ने कहा कि विश्वविद्यालय में जानबूझकर नमाज पढ़ी गई है। यदि ऐसा ही होता रहा तो हर क्लास के पहले हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा। सागर विश्वविद्यालय को JNU बनाने का षड्यंत्र चल रहा है। कुछ प्रोफेसर भी इसमें शामिल हैं। सबूत मिलने पर उन प्रोफेसर्स के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। डॉ. हरि सिंह गौर विश्वविद्यालय सागर की कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। समिति बनाकर जांच करा रहे हैं। विश्वविद्यालय में कोई भी ऐसी गतिविधि नहीं की जाए, जिससे सौहार्द्र बिगड़े। अपने निजी कार्य अपने घर पर करें, क्योंकि विश्वविद्यालय पढ़ने-लिखने के लिए है। इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button