ब्रेकिंग
Hyderabad-Jaipur Weekly Express: रेलवे का बड़ा तोहफा; अब साप्ताहिक चलेगी हैदराबाद-जयपुर एक्सप्रेस, इन... Raja Raghuvanshi Murder Case: ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड की आरोपी सोनम के नेपाल भाग... Ujjain Mahakal Elephant Controversy: महाकाल के हाथी 'श्यामू' को लेकर विवाद; वन विभाग की टीम को नहीं ... CM Mohan Yadav Sagar Visit: 14 जून को केसली पहुंचेंगे सीएम मोहन यादव; देवरी और केसली के लिए हो सकती ... Anganwadi Nutrition Scam: आंगनवाड़ी के लड्डू प्रीमिक्स में निकला सांप का बच्चा; जानें बच्चों को कैसे... Morena News: चंबल का मान बढ़ा; पैरा आर्म रेसलर निरंजन गुर्जर ने नेशनल चैंपियनशिप में जीते दो गोल्ड मे... Chhindwara MP Visit: सांसद बंटी विवेक साहू ने टेकापार और मानेगांव में लगाई चौपाल; समस्याओं का मौके प... Ratlam News: जावरा की डेयरी में दूध में मिलाया जा रहा था प्रोटीन पाउडर; खाद्य विभाग ने मारा छापा, भा... Diesel Theft in Shahdol: शहडोल में रेलवे की बड़ी लापरवाही; बुढार स्टेशन पर खड़े रेल इंजन से उड़ाया गया ... Jabalpur News: पूर्व मंत्री हरेंद्रजीत सिंह बब्बू को फिर मिली जान से मारने की धमकी; गोरखपुर थाने में...
मध्यप्रदेश

रंगों का त्योहार होली की तिथियों को लेकर संशय बना हुआ है। कुछ लोग 18 तो कुछ 19 को होली मनाने की बात कह रहे हैं।

सतना/-   रंगों का त्योहार होली की तिथियों को लेकर संशय बना हुआ है। कुछ लोग 18 तो कुछ 19 को होली मनाने की बात कह रहे हैं। जिले के सभी गांवाें में होली मनाने की तिथि को लेकर लोग भ्रमित हैं। होली को लेकर भ्रमित होने की जरूरत नहीं है।

माँ शारदा की पवित्र धार्मिक नगरी मैहर के प्रख्यात वास्तु एवं ज्योतिर्विद पण्डित मोहनलाल द्विवेदी ने उक्त आशय की जानकारी देते हुए बताया कि 19 मार्च को होली मनाना ही सही है। होलिका दहन 17 मार्च को रात्रि में भद्रोपरांत 12.57 बजे के बाद करना उचित है। उससे पहले भद्रा में होलिका दहन नहीं हो सकता है। इस बार प्रदोष काल गुरूवार 17 मार्च को 12.57 बजे के बाद प्राप्त हो रहा है और शुक्रवार 18 मार्च को 12.55 तक रह रहा है। दिन में होलिका दहन करना निषेध है। इसलिए रात्रि में ही होलिका दहन होगा। 18 मार्च को प्रदोषकाल की प्राप्ति से काशी में बाबा विश्वनाथ को होली खेलाई जाएगी। उसके अगले दिन 19 मार्च को बलिया सहित सर्वत्र होली मनाना शास्त्रगत दृष्टि से सही है।

कई लोग यह सवाल कर सकते हैं कि एक दिन पहले काशी में होली का क्या अभिप्राय है? इसका जवाब यह है कि हिंदू धर्म में किसी भी त्योहार में देव विशेष की पूजा पहले की जाती है। उसके बाद हम स्वयं के लिए उसका उपयोग करते हैं। देवो के देव महादेव हैं। इसलिए होलिका के बाद पहले भगवान शिव को रंग, अबीर, गुलाल अपर्ण किया जाएगा। उसके अगले दिन 19 को सर्वत्र लोग उसका उपयोग स्वयं के लिए करेंगे। ऋषिकेश पंचांग, आदित्य पंचाग, अन्नपूर्णा पंचांग, महावीर पंचांग आदि भी इस बात की पुष्टि कर रहे हैं। इसलिए होली की तिथि को लेकर किसी को भी भ्रमित होने की जरूरत नहीं हैं।

Related Articles

Back to top button