ब्रेकिंग
छतरपुर: उद्घाटन से पहले ही केन नदी पर बने पुल में पड़ी दरारें, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल इंदौर से भोपाल तक कांग्रेस की 'युवा स्वाभिमान यात्रा': जीतू पटवारी ने सरकार पर साधा निशाना, शुरू की ... शहडोल स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवाल: 108 एंबुलेंस के इंतजार में महिला की मौत, रास्ते में दिया ब... श्योपुर कलेक्टर शीला दाहिमा का सुरीला अंदाज: सावन सांस्कृतिक संध्या में लाइव सिंगिंग ने जीता लोगों क... सीधी: रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए जिला अभियोजन अधिकारी, लोकायुक्त टीम को देख सड़क पर फेंके नोट रतलाम: खेत सीमांकन विवाद से परेशान किसान चढ़ा पानी की टंकी पर, 'शोले' के वीरू जैसा दिखा नजारा Ujjain News: स्कूल कैंपस से निकले छात्र और तालाब में डूबे, जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही ... Jabalpur News: बरसाती नालों और खेतों में निकल रहे मगरमच्छ, वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट ने लोगों को दी सतर्क ... Weather Update: दिल्ली में बारिश पर ब्रेक, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट इंदौर मर्डर केस: सहायक डाक अधीक्षक उर्मिला सैनी की हत्या के 48 घंटे बाद भी आरोपी पति फरार, परिजनों क...
उत्तरप्रदेश

आजमगढ़ उप-चुनाव में जमाली को उतारेंगी मायावती, यादव-मुस्लिम बहुत सीट पर सपा की बढ़ेगी मुश्किल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों में से महज एक पर जीत हासिल करने वाली बसपा अब एक्शन मोड में आती दिख रही है। रविवार को पार्टी सुप्रीमो मायावती ने लखनऊ में हार को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में प्रदेश के सभी नेता मौजूद थे। बैठक में मायावती ने अहम फैसला लेते हुए सभी कमेटियों को भंग कर दिया।
इसके अलावा आजमगढ़ लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए प्रत्याशी का भी ऐलान कर दिया है। बसपा की ओर से गुड्डू जमाली को उपचुनाव के लिए प्रत्याशी बनाया गया है। जमाली असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम को छोड़कर हाल ही में बसपा में शामिल हुए हैं। आजमगढ़ लोकसभा सीट से अखिलेश यादव ने इस्तीफा दे दिया है और करहल का विधायक ही बने रहने का फैसला लिया है।
अखिलेश यादव की रणनीति लखनऊ में ज्यादा एक्टिव रहने की है, ताकि योगी सरकार को घेरा जा सके। उधर, बसपा की ओर से गुड्डू जमाली को उम्मीदवार घोषित करने से आजमगढ़ के उपचुनाव में सपा को झटका लग सकता है। आजमगढ़ सीट मुस्लिम और यादव बहुल है, जिसे समाजवादी पार्टी के लिए जिताऊ समीकरण माना जाता रहा है। ऐसे में बीएसपी द्वारा जमाली को प्रत्याशी बनाए जाने से सपा के वोटबैंक में सेंध लग सकती है।

Related Articles

Back to top button