ब्रेकिंग
Ujjain Road Accident: उज्जैन में भीषण सड़क हादसा; तेज रफ्तार कार ने 5 लोगों को रौंदा, एक महिला की मौ... Gwalior Crime: ग्वालियर में कांग्रेस पार्षद पर जानलेवा हमला; बदमाशों ने सरेराह मारी गोली, अस्पताल मे... Shocking News: खुशियां मातम में बदलीं! 1 मई को गूंजी थी शहनाई, 3 मई को अर्थी देखकर फूट-फूटकर रोया पू... Jabalpur Bargi Dam: मसीहा बनकर आया 22 साल का रमजान; बरगी डैम हादसे में मौत के मुंह से ऐसे बचाई 7 जिं... Bargi Dam Accident: बरगी डैम हादसे में मौत का आंकड़ा 13 हुआ; 4 दिन बाद मिले चाचा-भतीजे के शव, रेस्क्य... MP Crime: गहने और पैसे के लिए दामाद बना कसाई! सास को नदी किनारे ले जाकर पत्थर से कुचला, पुलिस ने किय... Indore-Pithampur Economic Corridor: बदल जाएगी एमपी की सूरत! 2360 करोड़ के प्रोजेक्ट का भूमि पूजन, 6 ... Bareilly News: ‘मुझे मायके नहीं जाने दे रहे...’, बरेली में विवाहिता की संदिग्ध मौत; ढाई महीने पहले ह... Punjab Health Scheme: पंजाब सरकार की आम लोगों से अपील; हेल्थ स्कीम का उठाएं लाभ, ऐसे करें जल्द रजिस्... Mumbai Customs Action: दुबई से तस्करी पर बड़ा एक्शन; मुंबई एयरपोर्ट पर 1.8 करोड़ का सोना और गैजेट्स ...
मध्यप्रदेश

प्रेम-प्रसंग के संदेह में युवक की हत्याः पुलिस ने 3 घंटे में सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी, आरोपी गिरफ्तार

अशोकनगर। मध्यप्रदेश के अशोकनगर में एक युवक के अंधे कत्ल का पुलिस ने महज तीन घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है. पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. युवक की हत्या प्रेम प्रसंग के संदेह में की गई थी.

दरअसल, देहात थाना अंतर्गत कुल्हाड़ी से हमला कर युवक की हत्या की गई थी. उसका शव खेत मे नग्न अवस्था में मिला था. आरोपी ने सबूत मिटाने के लिए मृतक के कपड़े को भी जला दिया था. लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया और महज तीन घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

एसपी रघुवंश भदौरिया और एएसपी प्रदीप पटेल ने पत्रकारवार्ता कर इसका खुलासा किया। एसपी ने बताया कि प्रेम प्रसंग के संदेह में युवक की हत्या की गई है. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. इस सफलता के लिए एसपी ने देहात थाना प्रभारी रोहित दुबे समेत उनकी टीम की की प्रशंसा की है.

Related Articles

Back to top button