ब्रेकिंग
सीजेपी कार्यकर्ता के पिता पर हमले के खिलाफ आक्रोश, कॉकरोच जनता पार्टी ने दिया 10 दिन का अल्टीमेटम छात्रों पर अत्यधिक बल प्रयोग के आरोप पर सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस का हलफनामा, कार्रवाई का किया ... जंतर-मंतर पर छात्रों से पुलिस की बदसलूकी: सुप्रीम कोर्ट बनाएगा हाई लेवल कमेटी, CJI बोले- निर्दोष छात... बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल: 18 IPS अधिकारियों के तबादले, सीवान एसपी पूरन झा हटे, भारत सोनी बने नए क... उमरिया का वह ऐतिहासिक गांव जहां कभी राजीव गांधी पहुंचे थे, आज 41 साल से सड़क को तरस रहा पंचकेदार कल्पेश्वर महादेव मंदिर में भारी बारिश से तबाही: मलबे से पटा परिसर, हवन कुंड और सुरक्षा दीवा... नालंदा में मिड डे मील में नमक की जगह मिलाया सर्फ: 24 से अधिक स्कूली बच्चों की बिगड़ी तबीयत, मची अफरा... महाराष्ट्र कैबिनेट के बड़े फैसले: पंढरपुर विकास के लिए विशेष पुनर्वास नीति, जायकवाड़ी फेज-2 को ₹6,47... शिव भक्ति पर शौहर ने दिया तीन तलाक: झारखंड की जमीला खातून बरेली में बनी ज्योति देवी, प्रकाश संग लिए ... लखनऊ के होटल क्रिस्टेलिया में फर्जी विदेश मंत्रालय अफसरों का हाईड्रामा, स्टाफ को बनाया बंधक
देश

दिल्ली में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार

नई दिल्ली | दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी में चल रहे एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है और इस मामले में तीन महिलाओं सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार शाहदरा में स्पेशल स्टाफ को दिलशाद गार्डन कॉलोनी स्थित एक फ्लैट से देह व्यापार रैकेट चलाने की सूचना मिली थी।

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी), आर सथिया सुंदरम ने कहा, “बाद में, एक पुलिस टीम का गठन किया गया और एक फर्जी ग्राहक को उक्त फ्लैट में भेजा गया।” फर्जी ग्राहक, (जो एक पुलिस कांस्टेबल राजकुमार था) सुधीर नाम के एक व्यक्ति से मिला और उसे उसके लिए लड़कियों की व्यवस्था करने के लिए कहा।

अधिकारी ने कहा, “फिर सुधीर उसे फ्लैट के अंदर ले गया और एक महिला से मिलवाया, जिसने उसके लिए लड़कियों की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया।” इसके बाद, 23 और 25 साल की दो लड़कियों को अंडरकवर पुलिस वाले के पास भेजा गया, जिनसे 1,500 रुपये लिए गए।

इसके बाद कांस्टेबल ने मिस्ड कॉल देकर पुलिस टीम को संकेत दिया, जिसने फ्लैट पर छापा मारा और चार लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। अधिकारी ने कहा, “आगे की जांच जारी है।”

Related Articles

Back to top button