ब्रेकिंग
Hisar Hospital Negligence: मॉर्च्युरी में चूहों ने कुतरा महिला का शव; अस्पताल प्रशासन पर परिजनों का ... Jabalpur Transport News: जबलपुर में ट्रक भाड़ा 25% महंगा; बढ़ती लागत के कारण ट्रांसपोर्ट संघ का बड़ा फ... Khajrana Ganesh Temple: खजराना गणेश मंदिर का नि:शुल्क अन्नक्षेत्र; 40 वर्षों से हर दिन हजारों भक्तों... Jabalpur Crime News: भाजपा महिला नेता संगीता रजक की गोली लगने से मौत; घर के बाहर विवाद के दौरान हुआ ... MP Rajya Sabha Election 2026: मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज; भाजपा की तीसरी सीट प... Jabalpur News: बरगी बांध में डूबा 46 वर्षीय व्यक्ति; पत्नी और बेटों के सामने हुई मौत, परिवार में कोह... MP Investment: 'अवसरों की धरती है मध्य प्रदेश'; सीएम मोहन यादव ने निवेशकों को दिया साझेदारी का खुला ... Shivpuri News: प्रीति ग्लोबल यूनिवर्सिटी में डी-फार्मा छात्र की संदिग्ध मौत; छत पर फंदे से लटका मिला... Dhar Bhojshala News: भोजशाला में मां सरस्वती की धातु प्रतिमा ले जाने का वीडियो वायरल; एएसआई अधीक्षक ... Indore Crime News: ब्यूटी फ्रेंचाइजी के नाम पर 1.20 करोड़ की ठगी; दिल्ली की कंपनी के दो डायरेक्टर गिर...
देश

4 अप्रैल को हैदराबाद जाएंगे राहुल गांधी

पांच राज्यों में करारी शिकस्त के बाद कांग्रेस पार्टी ने 2023 चुनाव को लेकर राज्यों के लिए कमर कसनी शुरू कर दी है। इस बार कांग्रेस की नजर असदुद्दीन औवेसी के गढ़ हैदराबाद को फतह करने पर नजरें हैं। इसके लिए कांग्रेस पार्टी लंबे समय से प्रयास भी कर रही है। आगामी 4 अप्रैल को कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी तेलंगाना पहुंच रहे हैं। हाल के दिनों में कांग्रेस तेलंगाना नेताओं और राहुल गांधी के बीच इस तरह की यह दूसरी बैठक होगी। राहुल ने बुधवार को दिल्ली में अपने आवास पर राज्य के वरिष्ठ पार्टी नेताओं से भी मुलाकात की थी।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस पार्टी का कहना है कि एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन औवेसी ने इन चुनाव में भाजपा की बी टीम के रूप में काम किया है। ऐसे में अब उनकी नजरें औवेसी के गढ़ हैदराबाद पर हैं। इसी कड़ी में चार अप्रैल को होने वाली बैठक में तेलंगाना कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रेवंत रेड्डी, सांसद उत्तम कुमार रेड्डी, कोमाटिरेड्डी वेंकट रेड्डी समेत अन्य नेता मौजूद रहेंगे। तेलंगाना के AICC प्रभारी मनिकम टैगोर के भी बैठक में भाग लेने की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button