ब्रेकिंग
Deoghar News: बाबा बैद्यनाथ धाम में निकासी द्वार विवाद, पंडा धर्म रक्षिणी सभा के विरोध के बाद निर्मा... Palamu Mystery Disease: सिक्का गांव में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, 12 दिन बाद भी बीमारी का रहस्... Ranchi News: साझा लाइब्रेरी बनी 'झरना', छत से गिरते पानी के बीच पढ़ने को मजबूर हैं सैकड़ों छात्र Bhilai Steel Plant News: JLN अस्पताल के निजीकरण की चर्चा से हड़कंप, कर्मचारियों ने किया जोरदार प्रदर्... Kanker Crime News: बाघ की खाल के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, 'ऑपरेशन सेफ पैसेज' के तहत वन विभाग की बड़ी कार... MCB News: सोनवर्षा गांव में राशन वितरण में बड़ा घोटाला, 111 परिवारों को नहीं मिला अनाज; कलेक्टर से की... Raipur Buldozer Action: नकटी गांव में घरों पर चला बुलडोजर, कांग्रेस ने सरकार को घेरा; मुआवजा और पुनर... Bilaspur News: NH-130 मुआवजा विवाद में किसानों की बड़ी जीत, कोर्ट ने 26 लाख रुपये भुगतान के दिए आदेश National Doctors Day: 'असली औषधि' बने डॉ. भेषज कुमार रामटेके, 23 सालों से नक्सल प्रभावित अंतागढ़ में... Khairagarh News: साल्हेवारा में 18 वर्षीय युवक ने उठाया जानलेवा कदम, हालत गंभीर; जिला अस्पताल रेफर
मध्यप्रदेश

लड़की से बात कर रहे युवक को समझाया तो उसने बिस्तर में फेंका जलता कपड़ा दो मासूम झुलसीं

 बालाघाट। जिले के भरवेली थाना क्षेत्र के रावणबंदी निवासी राहुल मानेश्वर नामक युवक को रात के समय लड़की से बात कर रहे एक युवक समझाइस देना महंगा पड़ा है। लड़की से बात कर रहे युवक ने इस बात से नाराज होकर न सिर्फ समझाइस देने वाले युवक के साथ मारपीट की है बल्कि अपने एक साथी के साथ मिलकर रात के समय पीडि़त युवक के बिस्तर पर जलता हुआ कपड़ा फेंक दिया। जिससे उसकी दो मासूम बेटियां झुलस गई और घायल हो गई है। इस घटना में उसकी दो वर्षीय बेटी बुरी तरह से झुलस कर गंभीर रुप से घायल हो गई है। वहीं इस मामले में भरवेली पुलिस ने मामले को विवेचना में लेकर इस पर कार्रवाई शुरु कर दी है।

इस तरह दो युवकों ने वारदात को दिया अंजाम

पीडि़त युवक ने भरवेली थाना पुलिस को लिखित शिकायत में बताया है कि पांच जून की शाम गांव में ही मेथू उइके के घर पर बारसा का कार्यक्रम था। उक्त कार्यक्रम में वह अपने परिवार के साथ गया था। यहां रात करीब 11 बजे मेरे घर के सामने की स्कूल के पास गांव का ही एक युवक लक्की नेटकर एक लड़की के साथ बात कर रहा था। जिसे उसने गांव का वालेटियर होने के नाते समझाइस देने का कार्य किया और वहां से उक्त युवक व लड़की को भगा दिया। जिसके बाद पुन: बारसा के कार्यक्रम में शामिल हुआ जो पर लक्की नेटकर अपने साथी यश गुप्ता के साथ आया और यहां पर तू मेरे मामले में क्यो बोलता है कहकर मारपीट की। जिसके बाद अन्य लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया।

बिस्तर पर फेंका जलता हुआ कपड़ा

पीडि़त ने बताया कि विवाद शांत होने पर वह अपने परिवार के साथ घर आ गया और घर के आंगन में परिवार के साथ सो रहा था। रात करीब तीन बजे के आसपास उक्त दोनों युवक आए और उन्होंने आग से जलता हुआ कपड़ा बिस्तर पर फेंक दिया। जिससे बिस्तर में आग लग गई जिससे वह व उसकी पत्नी उठी और आग को बुझाने का प्रयास किया लेकिन तब तक उसकी दोनो बेटिया माही पांच वर्ष व रुही दो वर्ष गंभीर रूप से झुलस गई। जिन्हें जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों को रूही की हालत अधिक गंभीर होने के चलते उन्हें जबलपुर मेडिकल रेफर किया है। वहीं भरवेली पुलिस ने दोनो युवकों के विरुद्ध मारपीट, आगजनी सहित अन्य अपराध धारा 435, 323, 324, 34, भादवि के तहत अपराध दर्ज किया है।

Related Articles

Back to top button