ब्रेकिंग
दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड... रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला: DRDO की पारंपरिक मिसाइल तकनीक भारतीय उद्योगों को होगी ट्रांसफर मुंबई में ऑटो चालकों की मराठी परीक्षा पर नया विवाद: 'सिलेबस से बाहर के सवाल पूछ रहा RTO', यूनियन ने ... इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की स्कूल में हिजाब पहनने की याचिका: फैसले को चुनौती देगा AIMPLB; कोर्ट बो... सिंगरौली में फायर ब्रिगेड के पानी से धोई गई BJP विधायक की गाड़ी: कमिश्नर आवास का वीडियो वायरल, सवालो... कानपुर में कूड़े के ढेर से एक्सपायरी टॉफी-चॉकलेट लूटने की मची होड़: वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य व...
मध्यप्रदेश

17 दिन पहले हुई थी शादी पति ने धारदार हथियार से कर दी पत्नी की हत्या

 महू। महू कोतवाली थाना इलाके में पति ने पत्नी की हत्या कर दी। 17 दिन पहले ही इनकी शादी हुई थी। पति ने पत्नी पर धारदार हथियार से लगातार वार किए। इसके बाद महिला के सास-ससुर उसे अस्पताल ले कर गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद स्वजन लापता हो गए। आरोपित पति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उसे भी चोट आई है, जिसे इलाज के लिए ले जाया गया।

21 मई को हुई थी शादी

जानकारी के अनुसार अंजलि और विक्रम की 21 मई को ही शादी हुई थी। शादी के बाद वह पिछले 4-5 दिनों से ससुराल में थी। बुधवार सुबह अचानक घर में से चिल्लाने की आवाज आई। घर वाले पहुंचे तो अंजलि खून में लथपथ थी। इसके बाद सास ससुर अंजलि को खींचते हुए घर से बाहर लाए और अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस ने पति को हिरासत में लिया

जहां महिला को मृत घोषित कर दिया। एडिशनल एसपी शशिकांत कनकने ने बताया कि पति ने यह हत्या क्यों की इस बात खुलासा अब तक नहीं हुआ है। पुलिस ने पति विक्रम को हिरासत में ले लिया है। उसके हाथ में चाकू से कटने के घाव है। विक्रम ने अब तक कुछ नहीं बोला है। वही लड़के की मां-बाप फरार हैं। लड़की देपालपुर की रहने वाली थी।

Related Articles

Back to top button