ब्रेकिंग
महादेव सट्टा ऐप के मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को सीबीआई द्वारा रायपुर लाए जाने पर बोले मुख्यमंत्री ... Jharkhand Crime News: सरायकेला में खाकी पर लगा दाग, पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने पुलिस प्रशासन की... Gumla Human Trafficking Case: झारखंड के गुमला में सनसनीखेज मामला, 15 साल की किशोरी को 20 हजार में बे... Ranchi Tatisilwai Crime News: रांची में पारिवारिक विवाद खूनी संघर्ष में बदला, रॉड से पीटकर पत्नी और ... Jamshedpur News: पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा ने बीमार मां के लिए बजाई बांसुरी, वीडियो सोशल मीडिया पर वाय... Ramgarh Blast News: रजरप्पा के आयरन एंड स्टील प्लांट की भट्ठी में जोरदार धमाके, कई किलोमीटर तक गूंजी... Ranchi Power Cut Today: रांची के इन इलाकों में आज बिजली रहेगी ठप, नॉर्थ ऑफिस पाड़ा और ओरमांझी में कई... Palamu JTET Exam News: पलामू में जेटीईटी परीक्षा का प्रश्न पत्र लेकर भागने वाला पारा शिक्षक गिरफ्तार... देश के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत के देवघर दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा सुरक्षा के... Parasnath Hill Dispute Ranchi: पारसनाथ पहाड़ी की पवित्रता और सुरक्षा को लेकर जैन महासभा ने राज्यपाल ...
मध्यप्रदेश

इंदौर में फर्जी आइडीए अफसर गिरफ्तार, ठग लिए थे 25 लाख रुपये

इंदौर।   पुलिस ने दो ठगोरों को गिरफ्तार किया है जो आइडीए एवं बैंक अफसर बनकर लोगों से लाखों रुपयों की धोखाधड़ी करते थे। आरोपितों ने इंदौर विकास प्राधिकरण की योजना-134 में प्लाट व रो हाऊस आवंटन करवाने का झांसा देकर 25 लाख रुपये ठगे थे।पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।

विजयनगर पुलिस के मुताबिक 25 अक्टूबर 2019 को प्रगतिशील सहकारी साख संस्था के पदाधिकारी घनश्याम पाटील व अन्य की शिकायत पर आरोपित संतोष जैन उर्फ संजू और बंटी उर्फ विपिन खंडेलवाल के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया है।पाटील ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2014 में आरोपितों ने खुद को आइडीए और बैंक अफसर बताया और कहा कि आइडीए की योजना 134 में रो हाउस और प्लाट आवंटन की प्रक्रिया चल रही है। आरोपितों ने इस योजना में प्लाट व रो हाऊस का आवंटन करवाने के नाम पर अलग अलग किस्तों में 25 लाख रुपये जमा करवा लिए।

एक साल बाद भी रो हाऊस और प्लाट न मिलने पर आइडीए से जानकारी निकाली तब पता चला उनके साथ धोखा हुआ है। पीड़ितों ने थाना व अफसरों को शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। सीएम हेल्प लाइन पर शिकायत करने पर वर्ष 2019 में कायमी हुई लेकिन आरोपितों की गिरफ्तारी टलती गई। शुक्रवार रात टीआइ तहजीब काजी ने एसआइ प्रहलाद खंडाते को लेकर दबिश दी और दो आरोपित संतोष जैन निवासी शिवकंठ कालोनी और विजय यादव निवासी मालवीय नगर को गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles

Back to top button