ब्रेकिंग
Lohardaga-Tori Rail Line: लोहरदगा में बड़ा हादसा टला; रेलवे ट्रैक पर भैंसों से टकराई ट्रेन, RPF ने शु... Progressive Farmer Palamu: झारखंड के इस दंपती ने पेश की मिसाल; 2 एकड़ आम के बाग से हो रही हजारों की क... Rahul Gandhi Birthday Celebration: धनबाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राहुल गांधी का... Jharkhand Voter List Update: मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण 30 जून से; बीएलओ घर-घर करेंगे सर्वे, जान... Ranchi Municipal Corporation News: रांची में जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदकों को करना होगा इंतजार; पो... Agriculture Model Chhattisgarh: महाराष्ट्र के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम विष्णुदेव साय से की मुलाकात; धान... Balodabazar News: ट्रैक्टर जब्त होने और रिश्वत की मांग से परेशान किसान ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन... SECR Rail News: बिलासपुर-चांपा चौथी लाइन कार्य के चलते कई ट्रेनें रद्द; जानें 22 जून से 5 जुलाई तक क... Chhattisgarh Engineer Strike: जैजैपुर में इंजीनियर से मारपीट के बाद गरमाया माहौल; पूरे प्रदेश में आं... Balrampur PWD News: निर्माण कार्यों की धीमी गति पर भड़के PWD सचिव मुकेश बंसल; ठेकेदारों को नोटिस और ...
छत्तीसगढ़

बालाजी हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने हार्ट से निकाला अंगूर के गुच्छे जैसा ट्यूमर

रायपुर. मोवा स्थित श्री बालाजी हॉस्पिटल के कार्डियोलॉजी विभाग के डॉक्टरों ने एक 60 वर्षीय मरीज के हार्ट से अंगूर के गुच्छे के आकार वाला ट्यूमर निकाला है.

हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ देवेंद्र नायक ने बताया कि उक्त मरीज कोलकाता से रायपुर काम करने आया था. इसी दौरान उनको राइट साइड में विकनेस लगी. जिसके बाद वे रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल पहुंचे. यहां जांच के बाद पता चला कि मरीज के हार्ट में ट्यूमर है. जिसके बाद कार्डियक सर्जन डॉ विवेक वाधवा, कार्डियक एनेस्थेटिस्ट डॉ देवेंद्र पांडे और कार्डियोलॉजिस्ट डॉ निखिल मोतीरमानी की टीम ने ये सफल ऑपरेशन किया.

6.6 X4 सेंटीमीटर बड़ा था ट्यूमर

मरीज के हार्ट से ट्यूमर निकलने के बाद उसका आकार नापा गया जो 6.6 X4 सेंटीमीटर का था. ये ट्यूमर अंगूर के गुच्छे के आकार जैसा था. हालांकि जांच के बाद ये स्पष्ट हो गया कि ये ट्यूमर फैलने वाला नहीं था. अस्पातल की पूरी टीम के देखभाल के बाद अब मरीज पूरी तरह स्वस्थ्य है और ऑपरेशन के तीन दिन बाद उसे डिस्चार्ज करने की तैयारी है.

Related Articles

Back to top button