ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश के 75 हजार शिक्षकों के प्रमोशन के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंची सरकार, TET समकक्ष मान्यता हेत... भोपाल: बारिश से मिट्टी बहने पर नाले तक पहुँचा नवजात का शव, खजूरी सड़क पुलिस ने किया खुलासा रतलाम के सिंदुरकिया हत्याकांड का सनसनीखेज पर्दाफाश: 6 महीने पुरानी रंजिश में दोस्त ने चाकू से किए 14... ग्वालियर में कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ा विवाद! कार टकराने के बाद दो पक्षों में चले लाठी-सरिए, एक दर... आवारा कुत्तों और डॉग बाइट पर MP हाईकोर्ट सख्त: सरकार ने पेश की स्टेटस रिपोर्ट, 14 अगस्त को अगली सुनव... 12 अगस्त को सूर्यग्रहण पर छाया संशय! ज्योतिष आचार्य ने बताया— क्या हरियाली अमावस्या की पूजा-पाठ पर ल... छिंदवाड़ा से CM मोहन यादव करेंगे 'मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान 2026' का आगाज़, जनवरी 2027 तक लगेंगे... मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का ऐतिहासिक आदेश: FSL की 20% DNA रिपोर्ट्स की होगी रैंडम जांच, कट-पेस्ट की सफाई... भारतीय वायु सेना में स्क्वाड्रन लीडर भावना कंठ ने रचा नया इतिहास, FCL कोर्स पूरा करने वाली पहली महिल... हरिद्वार बनाम देवघर कांवड़ यात्रा: क्यों होती है दोनों की तुलना? समझें सामाजिक, भौगोलिक और प्रशासनिक...
मध्यप्रदेश

महिला पुलिस इंस्पेक्टर ने की पुलिस अधीक्षक के विरूद्ध लैंगिक शोषण एवं मानसिक प्रताड़ना की शिकायत

आयोग ने डीजीपी से चार सप्ताह में मांगा जवाब

जबलपुर शहर की गोरखपुर पुलिस लाईन निवासी आवेदिका पुलिस इंस्पेक्टर सुश्री अर्चना नागर ने पुलिस अधीक्षक, जबलपुर  सिद्धार्थ बहुगुणा पर लैंगिक शोषण एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित कर उसके मानव अधिकारों का हनन कर उसे गरिमामय जीवन जीने के अधिकार से वंचित करने की शिकायत मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग को की है। आवेदिका ने बीते शुक्रवार (एक अप्रैल 2022) को मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के माननीय अध्यक्ष न्यायमूर्ति  नरेन्द्र कुमार जैन से समक्ष मिलकर एक विस्तृत आवेदन में अपनी लिखित शिकायत दी है। आयोग ने आवेदिका की शिकायत दर्ज कर ली है। आयोग के माननीय अध्यक्ष न्यायमूर्ति  जैन ने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी), मध्यप्रदेश से इस मामले में चार सप्ताह में जवाब मांगा है। आयोग के रजिस्ट्रार (ला) द्वारा चार अप्रैल को डीजीपी को इस आशय का पत्र भी भेज दिया गया है। पत्र में आयोग ने डीजीपी को निर्देशित किया है कि वे अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) या पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) स्तर के अधिकारी से आवेदिका की शिकायत में पुलिस अधीक्षक, जबलपुर पर लगाये गये सभी प्रकार के आरोपों की गहन जांच कराकर इस संबंध में अपना तथ्यात्मक प्रतिवेदन 29 अप्रैल 2022 के पहले आयोग को अनिवार्यतः भिजवायें।

Related Articles

Back to top button