ब्रेकिंग
NEET Paper Leak Case: सीबीआई का बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड शुभम खैरनार के पास 27 अप्रैल को ही पहुंच गय... Delhi Auto-Taxi Strike: दिल्ली में 21 से 23 मई तक ऑटो-टैक्सी की महाहड़ताल; जानें क्यों बंद रहेंगे कम... Moradabad Sonu Murder Case: मुरादाबाद के चर्चित सोनू हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मंगेतर समेत ... पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े तो झारखंड के सरकारी टीचर ने अपनाई अनोखी राह, बाइक छोड़ घोड़े से पहुंचे जनगण... बिजनौर धर्मांतरण मामला: रोजगार के बहाने श्रीनगर ले जाकर नाबालिग को पढ़वाया कलमा; पूर्व सांसद के साथ ... Twisha Sharma Case: 'I Am Trapped' मौत से ठीक पहले ट्विशा का आखिरी मैसेज; कजिन और मौसी ने किए रोंगटे... West Bengal Politics: ममता बनर्जी अपने बूथ पर भी हारीं, उनका सियासी करियर खत्म; मुख्यमंत्री शुभेंदु ... Bird Flu in Maharashtra: महाराष्ट्र के नंदुरबार में बर्ड फ्लू का पहला संदिग्ध ह्यूमन केस; कर्मचारियो... Katni-Maihar Highway Accident: मैहर जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्राली को ट्रक ने 3 बार मारी टक्क... Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा मौत मामले में सामने आए 2 संदेहास्पद CCTV फुटेज, शव नीचे लाते दिखे प...
छत्तीसगढ़

स्मार्टफोन यूजर ध्यान दें! आपका मोबाइल भी हो सकता है हैक, तुरंत करें ये काम…

रायपुर. आए दिन हैकिंग के जरिए लूट की घटना सामने आते रहती है. अगर आप स्मार्टफोन यूज करते हैं तो हम आपको बता दें कि आप हैकिंग का शिकार हो सकते हैं. हैकर्स से बचने के लिए आपको तुरंत एक जरूरी काम करना होगा.आइए इस मामले के बारे में डिटेल में जानते हैं.

इन यूजर्स पर मंडरा रहा खतरा

मोबाइल सिक्योरिटी और प्राइवेसी सॉल्यूशन कंपनी क्रिप्टोवायर (Kryptowire) की एक रिपोर्ट के अनुसार एंड्राइड (Android) वर्जन 9 से 12 पर चलने वाले Samsung स्मार्टफोन्स, जिन्हें फरवरी 2022 तक कंपनी से अपडेट नहीं किया गया है, वो बड़े साइबर अटैक का शिकार हो सकते हैं. दरअसल, कंपनी ने चेतावनी दी है कि सैमसंग के स्मार्टफोन्स में एक बड़ी सुरक्षा खामी के कारण उन्हें हैकर्स आराम से हैक कर सकते हैं.

हैक हो सकते हैं आपके स्मार्टफोन्स

क्रिप्टोवायर की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि एंड्रॉयड 9 से 12 तक के वर्जन पर चलने वाले Samsung डिवाइसेज में एक कमी (CVE-2022-22292) को खोजा गया है जिससे हैकर डिवाइस को आसानी से हैक कर सकता है. स्मार्टफोन्स को हैक करके हैकर्स डिवाइस से फोन कॉल कर सकते हैं, ऐप्स इंस्टॉल या डिलीट कर सकते हैं और HTTPS सिक्योरिटी को कमजोर करने के लिए अनवेरफाइड सर्टिफिकेट भी इंस्टॉल कर सकते हैं. रिपोर्ट में बताया गया है कि हैकर्स के पास बैकग्राउंड में ऐप्स को रन करने और डिवाइस को फैक्टरी रीसेट करने की भी शक्ति आ जाती है.

तुरंत करें ये काम

अगर आप सोच रहे हैं कि अपने सैमसंग डिवाइस को आप किस तरह हैकर्स से बचाकर रख सकते हैं तो हम आपको बता दें कि कंपनी के इन-बिल्ट ऐप्स में पाई गई इस खामी को दूर करने के लिए Samsung के स्मार्टफोन्स को नए और लेटेस्ट सिक्योरिटी अपडेट पर तुरंत अपडेट करना जरूरी है. यही एक तरीका है, जिससे आप सैमसंग के अपने डिवाइसेज को हैक होने से बचा सकेंगे.

Related Articles

Back to top button