ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: 'कमजोर कड़ी' से ग्लोबल ग्रोथ इंजन तक; 2012 से 2026 के बीच कैसे बदली भारत की तस्वी... 9/11 आतंकी हमले के 25 साल पूरे: पीएम नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि Vellore Church Collapse: वेल्लोर में निर्माणाधीन चर्च की छत गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 14 घायल; NDRF... हिमाचल के पहाड़ी रास्तों पर पर्यटकों को बड़ी राहत: देवड़ और हनोगी सुरंगें यातायात के लिए शुरू Neem Karoli Baba Film: नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ की बंपर सफलता, स्वामी कैलाशनंद गिरी से मिल... MP Politics News: 'विकास के लिए आस्था से समझौता न हो', उमा भारती ने उज्जैन के 170 साल पुराने हनुमान ... महिला किसानों को बड़ी सौगात: झारखंड में जल्द शुरू होगी 'महिला किसान खुशहाली योजना' Bank Strike News: झारखंड में 30 हजार बैंक कर्मियों की हड़ताल से कामकाज ठप, 11 से 30 सितंबर तक 4 दिन ... साहिबगंज में गंगा ने तोड़ा 4 साल का रिकॉर्ड: 28.72 मीटर पहुंचा जलस्तर, तटीय इलाकों में दहशत Sahibganj News: साहिबगंज में अनोखी शादी; पति ने 8 साल पुराना रिश्ता तोड़ खुद कराई पत्नी की उसके प्रे...
देश

जापान के राजदूत ने मुंबई-अहमदाबाद हाईस्पीड रेल परियोजना की प्रगति पर जताया संतोष 

नई दिल्ली । जापान के राजदूत सातोशी सुजुकी ने मंगलवार को मुंबई-अहमदाबाद हाईस्पीड रेल परियोजना के निर्माण में प्रगति का जायजा लिया और काम की गति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह हाईस्पीड रेलवे लाइन भारत-जापान रिश्तों को नई ऊंचाई पर पहुंचाएगी। सुजुकी ने यहां इस परियोजना के सबसे पहले बनने वाले सूरत हाईस्पीड स्टेशन के निर्माण स्थल, सेग्मेंट तथा गर्डर निर्माण कार्य स्थल का दौरा किया।
इस मौके पर उनके साथ राष्ट्रीय हाईस्पीड रेल निगम के प्रबंध निदेशक सतीश अग्निहोत्री और दोनों देशों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। सुजुकी ने बाद में कहा हाईस्पीड रेलवे भारत जापान संबंधों का एक महत्वपूर्ण फ्लैगशिप कार्यक्रम है और जापान इस बारे में अपनी आधुनिकतम प्रौद्योगिकी भारत को देगा ताकि भारत अपने बल पर और भी हाईस्पीड रेल परियोजनाएं बना सके। हाईस्पीड रेलवे परियोजना भारत और जापान के रिश्तों को नई ऊंचाई पर ले जाएगी।
उन्होंने कहा हाल ही में जापान के नए प्रधानमंत्री फूमियो किशिदा भारत की यात्रा पर आए थे और उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ इस परियोजना की समीक्षा करके प्रगति पर संतोष व्यक्त किया था। इसी क्रम में वह आज इसके निर्माण को देखने आए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने वन प्रोजेक्ट वन टीम का नारा दिया है। इसी नारे के आधार पर काम हो रहा है। दो साल पहले वह साबरमती गए थे तब कोई काम नहीं हुआ था। आज बहुत सारा काम होता दिख रहा है। मैं इस परियोजना में प्रगति से बेहद प्रभावित हूं। जापान का संकल्प है कि भारत को हाईस्पीड रेलवे के क्षेत्र में महत्वपूर्ण स्थान मिले।
अग्निहोत्री ने कहा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 2027 में गुजरात और दादरा नगर हवेली वाले करीब 352 किलोमीटर के भाग को पूरा करने का लक्ष्य दिया है। हम इसे पूरा करने का प्रयास कर रहे हैं। हमारे पास गुजरात में 99 प्रतिशत भूमि मिल गई है। किसी संसाधन की कोई कमी नहीं है। महाराष्ट्र में 69 प्रतिशत जमीन मिल चुकी है। जैसे ही पर्याप्त मात्रा में जमीन अधिग्रहीत हो जाएगी। हम तुरंत टेंडर जारी कर देंगे। उन्होंने कहा परियोजना का पूरा काम बिजली से किया जा रहा है और डीजल जेनेरेटर का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button