ब्रेकिंग
Voter List Special Investigation: ओडिशा, मिजोरम, सिक्किम और मणिपुर में मतदाता सूची का विशेष जांच अभि... Rahul Gandhi Meets Vedant: सीबीएसई (CBSE) की गड़बड़ी पर आवाज उठाने वाले छात्र से मिले राहुल गांधी; ट... Shalimar Bagh Demolition: दिल्ली के हैदरपुर में अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर; रोड नंबर-32... Pune Spurious Liquor Tragedy: जहरीली शराब कांड में मौतों का आंकड़ा 24 पहुँचा; 21 अधिकारी निलंबित, सर... Kedarnath Update: ऑरेंज अलर्ट के बीच प्रशासन का बड़ा फैसला; मौसम सामान्य होने तक स्थगित हुई केदारनाथ... Uttar Pradesh New DGP: यूपी को मिला नया स्थायी DGP; IPS राजीव कृष्ण बने प्रदेश के पुलिस महानिदेशक Cyber Fraud in Datia: मां पीतांबरा पीठ के नाम पर ऑनलाइन ठगी; 'मिर्ची हवन' का झांसा देकर लाखों की धोख... Banswara Crime News: तेजपुर गांव में विवाहिता पर सिरफिरे युवक का जानलेवा हमला; ब्लेड से किए वार, हाल... Delhi Building Collapse: साकेत मेट्रो स्टेशन के पास गिरी बिल्डिंग; मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लिया ज... Himachal Pradesh Road Accident: पांगी में पर्यटकों की कार दुर्घटनाग्रस्त; 8 लोगों की जान गई, रेस्क्य...
छत्तीसगढ़

संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत दिल्ली में अमृत समागम में हुए शामिल

रायपुर :  खाद्य और संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत छत्तीसगढ़ सरकार की तरफ से प्रतिनिधि के रूप में आज़ादी का अमृत महोत्सव के तहत दिल्ली में आयोजित सम्मेलन में शामिल हुए। यह सम्मेलन केन्द्रीय संस्कृति मंत्रालय द्वारा आयोजित किया गया। मंत्री श्री भगत ने इस अवसर पर छत्तीसगढ़ में आज़ादी के अमृत महोत्सव की प्रगति की जानकारी दी। सम्मेलन का उद्घाटन केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने किया।
सम्मेलन का उद्देश्य आज़ादी का अमृत महोत्सव अभियान में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की महत्वपूर्ण भागीदारी सुनिश्चित करना है। इसके माध्यम से राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा आयोजित विभिन्न गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है।
मंत्री श्री भगत ने छत्तीसगढ़ के योगदान पर चर्चा करते हुए कहा कि ‘शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले, वतन पर मरने वालों का यही बाकी निशाँ होगा’, भगत सिंह की इन पंक्तियों के साथ संस्कृति मंत्री ने अपने वक्तव्य की शुरुआत की। अपने वक्तव्य में उन्होंने आज़ादी का अमृत महोत्सव के तहत छत्तीसगढ़ में हुए कार्यक्रम के बारे में विस्तार से अपनी बात रखी। आज़ादी का अमृत महोत्सव के तहत छत्तीसगढ़ में 12 मार्च 2021 से 15 अगस्त 2022 तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जाना है। आज़ादी का अमृत महोत्सव के तहत छत्तीसगढ़ के स्वाधीनता सेनानियों के योगदान से छत्तीसगढ़ वासियों को अवगत कराया गया।
संस्कृति मंत्री श्री भगत ने कहा कि “आजादी का अमृत महोत्सव को भव्य और उचित तरीके से मनाने के लिए अपने राज्य की विकास यात्रा में देश की आजादी की यात्रा से संबंधित चार सबसे महत्वपूर्ण घटनाओं- सन् 1921 का जिला राजनीतिक सम्मेलन, असहयोग आंदोलन, शहीद वीरनारायण सिंह का विद्रोह और जंगल सत्याग्रह का विवरण केन्द्रीय संस्कृति मंत्रालय को उपलब्ध कराया गया है।

मंत्री श्री भगत ने भविष्य की योजनाओं से अवगत कराते हुए कहा कि सिरपुर व पुरखौती मुक्तांगन को फिल्म योजना के माध्यम से आज़ादी के अमृत महोत्सव में शामिल किये जाने की योजना है।

Related Articles

Back to top button