ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
देश

वैष्णो देवी जाने वालों के ल‍िए खुशखबरी, अब सरकार देगी यह सुव‍िधा

Good News For Vaishno Devi Pilgrim : वैष्‍णो देवी की यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं की सुव‍िधा को ध्‍यान में रखते हुए श्राइन बोर्ड ने नई सर्व‍िस शुरू करने का फैसला ल‍िया है. इसके तहत अब यात्र‍ियों के ल‍िए कटरा से अर्ध कुंवारी तक रोपवे शुरू क‍िया जाएगा.

Vaishno Devi Yatra Katra to Ardhkuwari Ropeway : माता वैष्‍णो देवी की यात्रा पर जाने वाले करोड़ों भक्‍तों के ल‍िए बड़ी खुशखबरी आई है. अब कटरा से भवन तक की यात्रा को आसान बनाने के ल‍िए रोपवे सुविधा शुरू करने की तैयारी है. यह रोपवे कटरा और अर्ध कुंवारी के बीच शुरू होगा. रोपवे शुरू होने के बाद यात्र‍ियों को राहत म‍िलेगी. इससे तीर्थ यात्रियों की संख्या में इजाफा होगा, ज‍िसका सीधा फायदा स्थानीय कारोबार‍ियों को म‍िलेगा.

1,281 मीटर लंबा होगा नया रोपवे

इसके अलावा दुर्गा भवन, थीम पार्क और आरएफआईडी टैग सर्व‍िस भी जल्द शुरू की जाएगी. श्री माता वैष्णा देवी श्राइन बोर्ड के चेयरमैन और उप राज्यपाल मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस बारे में न‍िर्णय ल‍िया गया. कटरा से अर्ध कुंवारी के बीच शुरू होने वाले रोपवे की लंबाई 1,281 मीटर होगी.

यात्र‍ियों को और भी सुव‍िधाएं देनी की तैयारी

उप राज्यपाल की अध्‍यक्षता में श्राइन बोर्ड के नवनियुक्त सदस्यों के साथ हुई मीट‍िंग में श्रद्धालुओं की यात्रा को परेशानी मुक्त बनाने के लिए और भी कई सुव‍िधाएं शुरू करने पर सहमत‍ि बनी. भवन क्षेत्र में भीड़भाड़ से बचाव के लिए स्काईवाक पर काम किया जा रहा है.

आध्यात्मिक थीम पार्क विकसित होगा

इसके अलावा कटरा और इसके आसपास के क्षेत्र में आध्यात्मिक थीम पार्क विकसित क‍िया जाएगा. कटरा और अर्ध कुंवारी में और स्टाफ आवास के निर्माण को भी मंजूरी दी गई.

Related Articles

Back to top button