ब्रेकिंग
Jabalpur-Bhopal NH-45 Toll News: जबलपुर-भोपाल हाईवे पर शाहपुरा टोल टैक्स वसूली पर रोक; नितिन गडकरी न... Nitin Gadkari Bhopal Visit: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सख्त रुख; RTO में भ्रष्टाचार पर बोले— 'गा... Mandla CMO Bribe Trap: मंडला में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई; 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़... Rajasthan Mayor Election Results: राजस्थान के नगर निगमों में बीजेपी का ऐतिहासिक परचम; जयपुर, जोधपुर ... UP Assembly Election Prep: टिकट के लिए अब दिल्ली-लखनऊ में लॉबिंग नहीं चलेगी, जिलों से तैयार होगी उम्... UP International Trade Show Greater Noida: 85 देशों के खरीदार होंगे शामिल, जानिए यूपी इंटरनेशनल ट्रे... SIR Process Controversy India: चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बाद सड़कों पर उतरी कांग्रेस, CEC ज्ञानेश ... Babulal Marandi on SIR Process: एसआईआर देश हित में; नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का विपक्ष पर तंज, ... Pakur Police Action: पाकुड़ के नयाग्राम में 13 साल के दीनानाथ की निर्मम हत्या; एसडीपीओ कुमार गौरव ने... Jharkhand Voter List SIR Dispute: झारखंड में SIR प्रक्रिया को लेकर घमासान; सीजेपी चलाएगी देशव्यापी आ...
धार्मिक

दैनिक राशिफल- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

मेष राशि— हालात दिन के बहुत ही अच्छे हैं आप काम करने में रुचि दिखाएंगे, फ्री होकर काम को करेंगे। शारीरिक रूप से आपको थोड़ी सी हरारत महसूस हो सकतीे है। जीवन में फैसले लेने का समय आपका आ चुका है आपको दूसरों की बातों को सुनकर फैसले लेने की बजाए खुद सोच—विचार कर फैसले लेने होंगे। नए प्रोजेक्ट पर काम करने का समय है।

वृषभ राशि— दिन आपके पक्ष में है आपको अपने कामों पर ध्यान से काम करने की जरूरत है। आपको अपनी सोच को और बेहतर करने की जरूरत है। अपने ​हिसाब से आपको काम करने की जरूरत है।

मिथुन राशि— आपको जरूरत मंद लोगों की मदद करने की जरूरत है। सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। आय में आपकी बढ़ोतरी होगी, दिन अच्छा है। आपके लिए अच्छे हालात लेकर आने वाला दिन है।

कर्क राशि— उलझे हुए हैं व्यावहारिक बातों पर आप अभी उतना ध्यान नहीं दे पा रहे हैं। विश्वास की कसौटी पर खुद को देख रहे हैं और दूसरे लोगों को भी परख रहे हैं। आप अपने किसी लक्ष्य के लिए दिन रात—मेहनत कर रहे हैं। रोचक बनाने का कुछ नया करने का समय है। नई नौकरी को जांच परख कर लें।

सिंह राशि— दिन थोड़ा सा भावनात्मक रहेगा, असलियत से दूर जाएंगे। पुरानी यादों में आप जा सकते हैं। शारीरिक सेहत अच्छी है आपका छुट्टियां लेने का मन है काम में स्थितियां आपके मुताबिक नहीं है लेकिन हालात बेहतरी की तरफ जा सकते हैं।

कन्या राशि— शांतिपूर्ण ढंग से काम करेंगे। आपमें ये जानने की उत्सुकता रहेगी की आपको आगे क्या करना है। ऐसी घटनाएं हो सकती हैं जिनसे आपको थोड़ी सी परेशानी हो सकती है। गाड़ी चलाते वक्त आपको थोड़ा सा सावधान रहने की जरूरत है। सफलतापूर्वक ढंग से आगे बढ़ रहे हैं आप जीवन में प्रगति कर रहे हैं।

तुला राशि— शुरूआत अच्छी है दिन की जो योजनाएं आपने शुरू की हैं उनमें कुछ अच्छे नतीजें आपको मिल सकते हैं। पैसों से जुड़े हुए फैसले लेने और जीवन में आगे बढ़ने के लिए दिन अच्छा है। मेहनत और धीरज के बल पर आपको सफलता मिल सकती है।

वृश्चिक राशि— आप अंदर से काफी एनेरजेटिक महसूस करेंगे। दोेस्तों और साथियों का विश्लेषण करेंगे। छिपी हुई क्षमता के बाहर आने का समय है। काम की वजह से आप पर असर हो सकता है। साझेदारी छोड़ने का फैसला सोच—समझ कर लें।

धनु राशि— थोड़े से अभिमानी रह सकते हैं और हर काम में आगे बढ़ने के लिए आपको प्लानिंग करने की जरूरत है। ऐसे किसी इंसान से मुलाकात हो सकती है जो कैरियर में आपको अच्छा अवसर दे सकता है। कैरियर के लिए आपको संभावनाएं नई मिल सकती हैं।

मकर राशि— आपको सामाजिक संपर्कों पर ध्यान देेने की बजाए अपने ज्ञान को बढ़ाने की जरूरत है। आपका व्यक्तित्व आकर्षक है। आपको जल्दी सोने की आदत डालने की जरूरत है। आपको कुछ भी उल्टा नहीं बोलना है किसी को भी। रचनात्मक कामों को करने के लिए दिन बहुत ही अच्छा है।

कुंभ राशि— महत्वपूर्ण बातचीत होने के आसार हैं अगर किसी के साथ टकराव की स्थिति पैदा भी होती है तो साधारण बातचीत ही करें। जोश में आकर कोई फैसला ना लें। कार्यस्थल में अभी आपको थोड़ा तनाव रहेगा। सामाजिक गतिविधियों में आप थोड़ा व्यस्त रहेंगे। दिन व्यस्ताओं से भरा है।

मीन राशि— बहुत सारे नए विचार लेकर आएगा ये दिन। उन विचारों पर चलकर आप थोड़ा सा उलझा हुआ भी महसूस करेंगे। ​विभिन्न तरीकों से एनर्जी आपकी खत्म होगी तो आपको इस पर ध्यान देने की जरूरत है। आपको खुद को जटिल बनाने की बजाए सरल बनाने की जरूरत है। यात्राओं के योग बन रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button