ब्रेकिंग
बलूचिस्तान में स्वतंत्रता दिवस पर खूनी एयरस्ट्राइक: मासूमों के कत्लेआम पर वाशिंगटन की चुप्पी पर उठे ... भोपाल के लाल परेड मैदान में राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह, फाइनल रिहर्सल में गूंजी जवानों की क... शिवपुरी के कॉलेज में घुसा 6 फीट लंबा जहरीला कोबरा: पकड़ते ही मुंह से उगला चंदन गोहेरा, सर्प मित्र ने... उज्जैन-आलोट सांसद अनिल फिरोजिया ने अमित शाह पर लिखी किताब, 'नए भारत के चाणक्य' नाम से गरमाई सियासत मंडला में राशन वितरण का अनाज बर्बाद: कीट नियंत्रण फेल होने से गोदाम में कीड़े लगे, स्टेट सिविल कॉरपो... जबलपुर में देशभक्ति का अनूठा जुनून: उफनती नर्मदा नदी में एक हाथ में तिरंगा थामकर 7 किमी तैरे तैराक, ... मध्य प्रदेश के धार का प्रसिद्ध 'बाग प्रिंट' पहुंचा राष्ट्रपति भवन, 'एट होम' समारोह की बढ़ाएगा शोभा बालाघाट के आदिवासी गांवों में रहस्यमयी बीमारी और मलेरिया का कहर: डेढ़ माह में मासूमों की मौत, स्कूल ... जब क्लास में 'गुरुजी' बने गुना कलेक्टर: किशोर कन्याल ने ब्लैकबोर्ड पर बच्चों को पढ़ाया पाठ, सिखाया '... इंदौर: नगर निगम ARO जितेंद्र पांडे के ठिकानों पर लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, 31 साल की नौकरी में बना...
खेल

राजस्थान रॉयल्स की हार के बाद ट्रोल होने लगे रियान पराग

राजस्थान रॉयल्स के युवा खिलाड़ी रियान पराग IPL 2022 में अभी तक कुछ खास नहीं कर पाए हैं। वे गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए मैच में 18 रन बनाकर आउट हो गए। जबकि इससे पहले लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे थे। गुजरात के खिलाफ खेले गए मैच में राजस्थान की हार के बाद लोग रियान को ट्रोल करने लगे। सोशल मीडिया पर उनके डांस को लेकर भी चर्चा चल रही है।

गुजरात ने राजस्थान को IPL 2022 के 24वें मुकाबले में 37 रनों से हरा दिया। इस मुकाबले में गुजरात ने पहले बैटिंग करते हुए 192 रन बनाए थे। इसके जवाब में राजस्थान की टीम 155 रन ही बना सकी। इस दौरान रियान ने 7वें नंबर पर बैटिंग करते हुए 16 गेंदों का सामना करते हुए 18 रन बनाए। वे टीम को जीत नहीं दिला सके। इस वजह से लोग उन्हें ट्रोल करने लगे। रियान को उनके बिहू डांस को लेकर भी ट्रोल किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button