ब्रेकिंग
MP Traffic Advisory: सनातन हिंदू एकता रथयात्रा के चलते पवई में रूट डायवर्जन, भारी वाहनों का प्रवेश प... Madhya Pradesh News: प्रदेश के खनिज वाहनों में लगेंगे फास्टैग, कंप्यूटराइज्ड निगरानी से रुकेगी राजस्... Khandwa Medical College: पोस्टमार्टम में देरी पर भड़के परिजन, अस्पताल परिसर में किया भारी हंगामा Nalkheda Temple Security: एसपी दिलीप कुमार सोनी ने किया पुलिस चौकी का शुभारंभ, लंबे समय की मांग हुई ... Chitrakoot News Today: कानपुर से दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर को... Balaghat News Today: 2009 से फर्जी मेडिकल डिग्री पर दे रहा था सेवा, बिरसा में पूर्व बीएमओ के खिलाफ प... Durga Puja Ranchi Update: त्योहारी सीजन में नगर निगम कर्मचारियों के अल्टीमेटम से बढ़ी मुश्किलें, जयप... Surajpur Crime News: जयनगर में मां और 12वीं के छात्र बेटे की संदिग्ध हालत में मिली लाश, इलाके में फै... Kunkuri Elephant Attack Panic: महागिरजाघर और होली क्रॉस अस्पताल परिसर में पहुंचा लोनर हाथी, दहशत में... Bhilai Student Suicide: अस्थि विसर्जन में नहीं ले जाने से नाराज था छात्र, जामुल थाना क्षेत्र में घर ...
छत्तीसगढ़

फैक्ट्री में आग लगने से मचा हड़कंप

रायपुर । शहर के कोटा इलाके में रात आठ बजे एक फैक्ट्री में आग लगी और आग के गोले निकलने लगे। रहवासी इलाके में हुई इस आगजनी की घटना के बाद लोगों में हड़कंप मच गया। लोग सहमे हुए घर से बाहर सड़क पर निकल गए। घटना सरस्वती नगर थाना क्षेत्र के कोटा स्टेडियम रेलवे ट्रैक के पास की है।आनन-फानन में दमकल को सूचना दी गई। मौके पर 15 दमकल वाहन पहुंचे। देर रात तक आग पर काबू पाने के लिए मशक्कत चलती रही। हालांकि इस आगजनी में कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार रात आठ बजे एक बंद फिनाइल फैक्ट्री में आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में आग लगने से फैक्ट्री से सटे आसपास के मकानों तक आग फैलने की सूचना फायर ब्रिगेड ने दी है।

पुलिस ने बताया कि आग करीब 100 मीटर के दायरे में फैली थी। फिनाइल में आग लगने के कारण आग को बुझाने में भी दिक्कत हो रही थी। रात होने तथा आग के विकराल रूप धारण करने की वजह से आग ने किन-किन जगहों को अपनी चपेट में लिया है। इस बात का अंदाजा दमकल कर्मियों और पुलिस को नहीं हो पा रहा था।

Related Articles

Back to top button