ब्रेकिंग
दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड... रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला: DRDO की पारंपरिक मिसाइल तकनीक भारतीय उद्योगों को होगी ट्रांसफर मुंबई में ऑटो चालकों की मराठी परीक्षा पर नया विवाद: 'सिलेबस से बाहर के सवाल पूछ रहा RTO', यूनियन ने ... इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की स्कूल में हिजाब पहनने की याचिका: फैसले को चुनौती देगा AIMPLB; कोर्ट बो... सिंगरौली में फायर ब्रिगेड के पानी से धोई गई BJP विधायक की गाड़ी: कमिश्नर आवास का वीडियो वायरल, सवालो... कानपुर में कूड़े के ढेर से एक्सपायरी टॉफी-चॉकलेट लूटने की मची होड़: वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य व...
खेल

राशिद खान सबसे युवा टेस्ट कप्तान बने, ताइबू को पीछे छोड़ा

चटगांव : बांग्लादेश के खिलाफ यहां टेस्ट मैच में अफगानिस्तान की कप्तानी कर रहे स्पिन गेंदबाज राशिद खान टेस्ट क्रिकेट में सबसे युवा कप्तान बन गए हैं। गुरुवार को 20 साल और 350 दिन के हुए राशिद ने तातेंदा ताइबू के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। ताइबू ने 2004 में 20 साल और 358 दिनों की उम्र में हरारे में श्रीलंका के खिलाफ जिम्बाब्वे का नेतृत्व किया था। इस सूची में तीसरे स्थान पर मंसूर अली खान पटौदी हैं, जो 21 साल और 77 दिन के थे जब उन्होंने 1962 में ब्रिजटाउन में वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की कप्तानी की थी।

अफगानिस्तान आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा नहीं है, क्योंकि केवल शीर्ष नौ पूर्ण सदस्य देश ही इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं। टेस्ट चैंपियनशिप में दो वर्षो तक 27 द्विपक्षीय सीरीज में कुल 71 टेस्ट मैच खेले जाएंगे। एक टेस्ट मैच के बाद, दोनों टीमें एक टी-20 ट्राई सीरीज में भाग लेंगी जिसमें जिम्बाब्वे भी शामिल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button