ब्रेकिंग
दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड... रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला: DRDO की पारंपरिक मिसाइल तकनीक भारतीय उद्योगों को होगी ट्रांसफर मुंबई में ऑटो चालकों की मराठी परीक्षा पर नया विवाद: 'सिलेबस से बाहर के सवाल पूछ रहा RTO', यूनियन ने ... इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की स्कूल में हिजाब पहनने की याचिका: फैसले को चुनौती देगा AIMPLB; कोर्ट बो... सिंगरौली में फायर ब्रिगेड के पानी से धोई गई BJP विधायक की गाड़ी: कमिश्नर आवास का वीडियो वायरल, सवालो... कानपुर में कूड़े के ढेर से एक्सपायरी टॉफी-चॉकलेट लूटने की मची होड़: वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य व...
खेल

गांगुली का कहना KL ने दूसरों के लिए बनाया रास्ता, अब रोहित को मिले मौका

नई दिल्ली : पूर्व भारतीय कप्तान सौरभ गांगुली का मानना है कि रोहित शर्मा को टेस्ट में भी पारी की शुरूआत करने का मौका मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि सलामी बल्लेबाज रोहित इस मौके को पाने का हकदार हैं। वेस्टइंडीज के साथ टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले ही गांगुली ने कहा था कि रोहित को पारी की शुरूआत करने की कोशिश करनी चाहिए। उन्होंने साथ ही कहा कि लोकेश राहुल के खराब प्रदर्शन के कारण टीम प्रबंधन को रोहित और मयंक अग्रवाल के साथ पारी की शुरूआत करानी चाहिए।

गांगुली ने टाइम्स ऑफ इंडिया के लिए अपने लेख में लिखा, ‘‘मैंने पहले भी रोहित को टेस्ट क्रिकेट में सलामी बल्लेबाज के रूप में आजमाने का सुझाव दिया था। मुझे अब भी विश्वास है कि उन्हें मौका दिया जाना चाहिए क्योंकि वह बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं जिन्हें नहीं छोड़ा जा सकता है।’’ सीमित ओवरों में भारत के लिए पारी की शुरूआत करने वाले रोहित ने इस साल हुए विश्व कप में पांच शतक लगाए थे। उन्होंने कहा, ‘‘एक शानदार विश्व कप के बाद, मेरा मानना है कि उन्हें टेस्ट में ओपनिंग करने का मौका मिलेगा।

अजिंक्य रहाणे और हनुमा विहारी के अच्छे प्रदर्शन के बाद मध्यक्रम में खेलने के लिए बहुत कुछ बचा नहीं है।’’ गांगुली ने साथ ही कहा कि भारत के लिए सलामी जोड़ी को समय देने की जरूरत है। पूर्व कप्तान ने आगे लिखा, ‘‘सलामी बल्लेबाज ऐसा विभाग है, जहां अभी भी काम करने की जरूरत है। मयंक अग्रवाल अच्छे दिख रहे हैं, लेकिन उन्हें अभी और मौके देने की जरूरत है। उनके साथी राहुल ने दूसरों के लिए रास्ता बना दिया है।’’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button