ब्रेकिंग
महाराष्ट्र में FDA की बड़ी कार्रवाई: बीड में 1.94 करोड़ का 1.19 लाख kg मिलावटी खाद्य तेल जब्त, 5 फैक... संबलपुर में 'हर घर तिरंगा' यात्रा की धूम: धर्मेंद्र प्रधान संग सड़क पर उतरे हजारों लोग, देशभक्ति के ... PM मोदी ने की CWG 2026 पदक विजेताओं की अगवानी: 7 LKM में खिलाड़ियों से मुलाकात, दिया "जो खेलेगा, वो ... मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई का होटल कारोबारियों ने किया समर्थन: बोले— 'ग्राहकों की सेहत से समझौता... दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन आज, CAG रिपोर्ट और नए विधेयकों पर हंगामे के आसार सिद्धार्थनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने ₹311 करोड़ की 107 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्... सीएजी रिपोर्ट केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार का लिखित दस्तावेज, मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने बोला तीखा ... प्रयागराज में राहुल गांधी की 'छात्रों की गूंज' सभा, केंद्र सरकार, पीएम मोदी और अमित शाह पर बोला तीखा... पूर्णिया में कोहराम: दो हादसों में 5 बच्चों की डूबने से मौत, कसबा में 3 सगे भाई और बायसी में 2 चचेरी... हवा में 300 फीट नीचे गिरी एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट: पायलटों पर DGCA का एक्शन, साइकोएक्टिव ट...
खेल

पीवी सिंधु ने जीता महिला सिंगल्स का खिताब

भारत की स्टार शटलर और दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु ने स्विस ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप के महिला सिंगल्स का खिताब जीत लिया है। उन्होंने फाइनल में थाईलैंड की बुसानन को 21-16, 21-8 से हरा दिया।

49 मिनट तक चले फाइनल मैच में सिंधु ने बुसानन को कोई मौका नहीं दिया। पहले गेम में सिंधु को थाईलैंड की खिलाड़ी से टक्कर जरूर मिली। एक समय स्कोर 5-5 से बराबर था। इसके बाद सिंधु ने दो प्वाइंट की लीड बनाई और स्कोर 7-5 कर दिया। इसके बाद बुसानन ने स्कोर 9-9 से बराबर कर दिया। फिर सिंधु ने एक प्वाइंट की लीड बनाई और स्कोर 12-11 कर दिया। धीरे-धीरे सिंधु ने बढ़त बनानी शुरू कर दी। स्कोर 15-13 और फिर 17-5 कर दिया। आखिर में सिंधु ने पहले गेम में 21-16 से जीत हासिल की। दूसरे गेम में सिंधु ने 11-2 की बढ़त बनाई और फिर 21-8 से मैच जीत लिया। दुनिया की सातवें नंबर की खिलाड़ी सिंधु ने सेमीफाइनल में थाईलैंड की सुपानिदा केटेथांग को 79 मिनट तक चले मुकाबले में 21-18, 15-21, 21-19 से हराया था। उन्हें इस टूर्नामेंट में दूसरी वरीयता मिली थी।

Related Articles

Back to top button