ब्रेकिंग
दिल्ली संसद में गूंजा झारखंड पेपर लीक का मुद्दा! बीजेपी सांसदों का हेमंत सरकार और कांग्रेस के खिलाफ ... लोहरदगा मंडल कारा में कैदी की संदिग्ध मौत से हड़कंप! परिजनों ने हत्या का आरोप लगा कुडू में किया नेशन... पलामू में रेलवे वैगन फैक्ट्री लगाने की मांग! सांसद विष्णु दयाल राम ने लोकसभा में उठाई आवाज; रुक सकेग... झारखंड में खुलेंगे 'प्रीमियम मिलेट्स कैफेटेरिया'! रांची, जमशेदपुर और देवघर से शुरुआत; सरकार देगी 1 क... झारखंड में SIR प्रपत्र भरने की आज आखिरी तारीख! 5 अगस्त को जारी होगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट; बाहरी मजदूरो... पलामू: पांकी को मिला नया और हाईटेक थाना भवन! विधायक, DIG और SP ने किया उद्घाटन; बेहतर होगी पुलिसिंग रांची सदर अस्पताल में चमत्कार! बिहार की महिला का सर्वाइकल स्पाइनल कॉर्ड ट्यूमर का सफल ऑपरेशन, मिली न... शालीमार-भुज-शालीमार सुपरफास्ट एक्सप्रेस के स्टॉपेज में बड़ा बदलाव: अब गांधीधाम नहीं, गोपालपुर स्टेशन... कांकेर: रात में चहेतों को खाद बांटने का आरोप; सड़कों पर उतरे किसान, तहसीलदार के आश्वासन के बाद खुला ... सूरजपुर में वन विभाग का बड़ा एक्शन! खरीदार बनकर पकड़े 3 तस्कर, बाघ की खाल और पैंगोलिन के शल्क जब्त
मध्यप्रदेश

कानड़ में बलिदानी अरुण शर्मा को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब

 आगर मालवा।   कानड़ के लाल अरुण शर्मा की अंतिम यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा है। हालात यह हैं कि सड़क से लेकर भवनों की छतों तक बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं। हर कोई अपने वीर जवान को अंतिम सलाम करके श्रद्धांजलि देना चाहता है। शनिवार को कश्मीर के कूपबाड़ा क्षेत्र में गोली लगने से अरुण शर्मा की मृत्यु हुई थी। रविवार देर रात उनका पार्थिव शरीर इंदौर विमानतल पहुंचा था। इसके बाद उसे कानड़ लाया गया। सोमवार सुबह श्रद्धांजलि सभा के बाद अंतिम यात्रा प्रारंभ हुई। जिसमें देशभक्ति के नारे और गीतों की गूंज के बीच भारत माता का जयकारा गुंजायमान हुआ। हजारों की संख्या में लोग अंतिम यात्रा में शामिल है। देवास शाजापुर संसदीय क्षेत्र सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी अंतिम यात्रा में शामिल हुए। अंतिम यात्रा मुक्तिधाम पहुंच चुकी है, कुछ ही देर में अंतिम संस्कार किया जाएगा। अंतिम संस्कार के लिए मुक्तिधाम को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। यहां छांव से लेकर पेयजल आदि की भी व्यवस्था की गई है। अंतिम यात्रा प्रारंभ होने के पहले कलेक्टर अवधेश कुमार शर्मा और एसपी राकेश कुमार सगर ने भी कानड़ पहुंचकर बलिदानी अरुण शर्मा को श्रद्धांजलि दी और उनके पिता मनोहर लाल शर्मा से मुलाकात कर ढांढ़स बंधाया। बलिदानी अरुण के सम्मान और शोक स्वरूप कानड़ के बाजार बंद है और व्यापारी वर्ग भी बड़ी संख्या में अंतिम यात्रा में शामिल हुआ है। अरुण के निधन को लेकर सेना के अफसर और वायु सेना में पदस्थ अरुण के भाई शिव शक्ति शर्मा से चर्चा करनी चाहिए किंतु उन्होंने बात करने से इंकार कर दिया।

Related Articles

Back to top button