ब्रेकिंग
Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC... Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2...
मध्यप्रदेश

राजधानी में छाए बादल, हुई बूंदाबांदी

भोपाल । राजधानी में गुरुवार सुबह से ही आसमान पर बादलों ने डेरा डाल रखा है। आज सुबह शहर के कई क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। दोपहर तक आसमान बादलों ने कब्जा जमाए रखा है। शाम होने तक तेज हवा के साथ अनेक क्षेत्रों में बूंदाबांदी होने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, अलग-अलग स्थानों पर बनी दो मौसम प्रणालियों के कारण अरब सागर से नमी आने लगी है, जिसके चलते बादल छाने लगे हैं। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक गुरुवार को भोपाल, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, नीमच, मंदसौर एवं ग्वालियर जिलों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना है। इस दौरान तेज रफ्तार से हवाएं भी चलने के आसार हैं। इससे पूरे प्रदेश में अधिकतम तापमान में कुछ गिरावट भी दर्ज हो सकती है। उधर बुधवार को मध्य प्रदेश में सबसे अधिक 45 डिग्री सेल्सियस तापमान राजगढ़ में दर्ज किया गया। टीकमगढ़, सीधी एवं ग्वालियर में गर्म रात रही। पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला के अनुसार, वर्तमान में अफगानिस्तान और उसके आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। पूर्वी उत्तर प्रदेश पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। इन दो मौसम प्रणालियों के असर से अरब सागर से नमी आने का सिलसिला शुरू हो गया है। जिसके चलते 21 से 23 अप्रैल तक प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की बौछारें पड़ सकती हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी पीके साहा के अनुसार, वर्तमान में हवाओं के साथ नमी आने के कारण मप्र में गरज-चमक के साथ हल्की बौछारें पड़ने की संभावना बन गई है। 21–22 अप्रैल को पश्चिमी मप्र में एवं 23 अप्रैल को पूर्वी मप्र में बारिश हो सकती है। उधर हवाओं का रुख पश्चिमी बना रहने से बुधवार को भी गर्मी के तेवर तीखे बने रहे। बुधवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 42.5 डिग्रीसे. दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्रीसे. अधिक रहा। साथ ही यह मंगलवार के अधिकतम तापमान 41.5 डिग्रीसे. की तुलना में एक डिग्रीसे. अधिक रहा। इसके पूर्व 10 अप्रैल को भी शहर का अधिकतम तापमान 42.5 डिग्रीसे. रहा था। न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्रीसे. रिकार्ड किया गया, जो सामान्य रहा एवं मंगलवार के न्यूनतम तापमान 24 डिग्रीसे. की तुलना में करीब 1.8 डिग्रीसे. कम रहा।

Related Articles

Back to top button