ब्रेकिंग
Himachal Tourism: मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी का प्रकोप, राहत के लिए रोजाना 20 हजार पर्यटक पहुंच रह... Bhagalpur News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की समीक्षा के बाद फैसला; विक्रमशिला सेतु से सिर्फ हल्के वाह... West Bengal Politics: विधायक हुमायूं कबीर का बड़ा दावा- TMC के 20 सांसद अभिषेक बनर्जी के खिलाफ बगावत... Monsoon Update 2026: देश में मानसून की धमाकेदार एंट्री, केरल पहुंचे बदरा; दिल्ली-NCR में भारी बारिश ... Malviya Nagar Fire: दिल्ली अग्निकांड के वो 10 'रियल हीरोज', जिन्होंने दूसरों की जान बचाने के लिए दां... Shivnandanpur Election Result: नवगठित नगर पंचायत शिवनंदनपुर में खिला कमल, BJP के रितेश जायसवाल बने प... Khairagarh Land Dispute: खैरागढ़ का ऐतिहासिक एडवर्ड पार्क विवाद; 40 करोड़ की सरकारी जमीन पर निजी माल... Balrampur Bulldozer Action: बलरामपुर के गाजर गांव में वन भूमि पर चला बुलडोजर, 31 अवैध निर्माण जमींदो... Narayanpur News: नारायणपुर के उसेबेड़ा में ग्रामीणों ने खुद ढहाया वर्षों पुराना नक्सल स्मारक, माड़ म... Surajpur Drug Bust: सूरजपुर में गांजा तस्करी पर महा-एक्शन; यात्री बस से ₹2 करोड़ का 20 क्विंटल गांजा...
धार्मिक

बुरा वक्त जाएगा गुजर, इन अहम बातों पर डाल लें एक नजर

जीवन में सच्चे दोस्तों अपनों की पहचान केवल बुरे वक्त (Chanakya Niti for bad phase in life) में ही पता चलती है. इसी तरह इंसान की असली योग्‍यता, समस्‍याओं से जूझने के जज्‍बे की पहचान भी बुरे वक्‍त में होती है.

इससे ये ही पता चलता है कि इंसान असल में कितना क्षमतावान है. ऐसा ही कुछ महान विद्वान आचार्य चाणक्‍य (Chanakya Niti) ने भी अपनी बातों में बताया है जो आपको बुरे से बुरे वक्‍त से निपटने में बहुत काम आएंगी. तो, चलिए जानते हैं वो बातें जिससे आपकी हर मुश्किल (Ethics Of Chanakya) आसान हो जाएगी.
चाणक्य नीति कहती है कि ठंडे दिमाग से सोचना कई बार ऐसे रास्‍ते दिखा देता है, जिनसे हम आसानी से बुरे वक्‍त से उबर सकते हैं. लेकिन चिंता भय के कारण हम सही जवाब तक पहुंच (Chanakya Niti For Success In Life) नहीं पाते हैं.

इनकी नीति कहती है कि आत्मविश्वास बहुत जरूरी चीज है. अगर आप में आत्‍मविश्‍वास है तो आप मुश्किल से मुश्किल चुनौती का सामना भी कर सकते हैं. जबकि आत्‍मविश्‍वास की कमी समस्‍या (Chanakya Niti Know How To Get Success) को कई गुना बढ़ा देती है.
बड़े से बड़ी परिस्थिति से उबरने के लिए वर्तमान में जीना बहुत जरूरी है. कई बार अतीत के बुरे अनुभव भविष्‍य की चिंता हमें मौजूदा समस्‍या से निपटने ही नहीं देती. बेहतर होगा कि वर्तमान का सही तरीके से विश्‍लेषण करके उसके मुताबिक रणनीति बनाएं समस्‍या से निपटें.

चाणक्य नीति कहती है कि परेशानी कितनी भी बड़ी क्‍यों न हो उससे डरना नहीं चाहिए. डर व्‍यक्ति को कमजोर बनाता है. इसलिए हर हाल में अपनी सोच सकारात्‍मक रखें जीतने का जज्‍बा रखें.
बुरे वक्‍त से निपटने में पैसा बहुत मददगार साबित होता है. इसलिए पैसों की बचत करने की आदत डालें क्‍योंकि बुरा वक्‍त कहकर (Chanakya Neeti In Hindi) नहीं आता है.

Related Articles

Back to top button