ब्रेकिंग
BJP MLA Slogan Viral: 'नरेंद्र मोदी अमर रहे' का नारा लगाकर घिरे सिंगरौली के भाजपा विधायक; जानें क्या... UPI Transaction Fee Rules: UPI से भुगतान पर लगेगा अतिरिक्त शुल्क? व्यापारियों ने जताया विरोध, वित्त ... Ganesh Utsav Vidisha: बंटी नगर में सजी 'गोकुलधाम सोसाइटी' की अनोखी झांकी; सिद्ध गणेश मंदिर में लगी भ... Asian Games 2026 Women's Cricket: सेमीफाइनल में बांग्लादेश से भिड़ेगी टीम इंडिया, मैच बारिश से धुला ... KBC 18 Episode Update: छत्तीसगढ़ की कपिला तनेजा की दर्द भरी कहानी सुनकर नम हुईं बिग-बी की आंखें, जान... Pakistan Kohat Mosque Blast: खैबर पख्तूनख्वाह की मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान जोरदार धमाका, 5 जव... US Fed Rate Hike and Crypto Market: ब्याज दरों में बढ़ोतरी से क्यों घबराते हैं क्रिप्टो निवेशक, जानि... iPhone 18 Pro Max vs iPhone 17 Pro Max Comparison: कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स में जानें कौन सा फ... Ganesh Visarjan Vastu Tips: बप्पा की विदाई के बाद नारियल के इन अचूक उपायों से घर में बरसेगी मां लक्ष... Air Travel Costly News: बिना साथी बच्चों और इन्फेंट ट्रेवल फीस में भारी बढ़ोतरी, जेब पर पड़ेगा सीधा ...
खेल

सचिन ने इसरो के साहस को किया सलाम, राकेश शर्मा के ये अनमोल शब्द वापस दोहराए

नई दिल्ली : खेल जगत ने लैंडर विक्रम से सम्पर्क टूटने के बावजूद इसरो के चंद्रमा की ओर बढ़ने के प्रयास के जज्बे को सलाम किया है। इस मौके पर क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने भी वैज्ञानिकों का हौसला बढ़ाया है। सचिन ने कहा कि अंतरिक्ष में राकेश शर्मा से पूछा गया था कि वहां से भारत कैसा दिखता है तो उन्होंने कहा था कि सारे जहां से अच्छा हिन्दुस्तान हमारा, मैं भी आज ISRO के वैज्ञानिकों को सलाम करते हुए यही कहना चाहता हूं कि सारे जहां से अच्छा हिन्दुस्तान हमारा। पूर्व सलामी बल्लेबाज और सांसद गौतम गंभीर ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘ये तब ही एक नाकामयाबी होगी, यदि हम इससे सीखे नहीं। हम मजबूती से वापसी करेंगे। मैं इसरो की टीम के जज्बे को सलाम करता हूं, जिन्होंने करोड़ों भारतीयों की उम्मीदों को एक किया। अभी उनका सर्वश्रेष्ठ आना बाकी है।’’

Sachin Tendulkar

@sachin_rt

Rakesh Sharma, on how India looked from space, said “Saare Jahan se Achcha, Hindustan Humara”.@isro will not just get us on the moon but to farther galaxies & we shall say with pride,
“सारे जहाँ से अच्छा, हिंदुस्तान हमारा”!
Salute your efforts .
Jai Hind 🇮🇳!

4,023 people are talking about this
वीरेंदर सहवाग ने लिखा, ‘‘ख्वाब अधूरा रहा पर हौसले जिंदा हैं, इसरो वो है, जहां मुश्किलें शर्मिदा हैं। हम होंगे कामयाब।’’ शिखर धवन ने कहा, ‘‘टीम इसरो, आपकी कड़ी मेहनत के लिए हमें आप पर गर्व है। इससे पहले भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन अध्यक्ष के सिवन ने कहा है कि चंद्रयान-2 मिशन अपने लक्ष्य में लगभग 100 फीसदी सफलता के करीब रहा। यह मिशन नाकाम नहीं है। इसरो चीफ ने कहा कि हम पहले से जारी अभियानों में व्यस्त हैं और चंद्रयान-2 के बाद गगनयान मिशन पर पूर्व निर्धारित शेड्यूल के मुताबिक काम जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button