Breaking
कांग्रेस के शहजादे मोदी के आंसू में अपनी खुशी देखते हैं…PM का राहुल पर निशाना इमरती देवी पर विवादित बयान देकर बुरे फंसे जीतू पटवारी, भाजपा कार्यकर्ताओं ने काफिला रोककर दिखाए काले... उज्जैन के डिप्टी कलेक्टर को बड़वानी पुलिस ने भोपाल से किया गिरफ्तार ,भेजा जेल ,जानिए क्या है पूरा मा... पन्ना टाइगर रिजर्व से आई Good News... ‘कृष्णकली’ और ‘मोहन कली’ ने जन्मे बच्चे नमक की एक थैली के जरिए हत्यारों तक पहुंची पुलिस...माता पिता ही निकले बेटे के कातिल... शहडोल में दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, दो लोगों की मौत, महिला गंभीर घायल... ट्रक और ओमनी वैन में हुई जोरदार भिड़ंत , शादी में शामिल होने जा रहे दो दोस्तों की दर्दनाक मौत ,7 लोग... गुजरात कांग्रेस के पूर्व विधायक के बिगड़े बोल, महात्मा गांधी पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, BJP ने बोला हम... गांव में हुई महापंचायत, 8 लोगों का बाहर निकाला… आखिर क्यों लिया इतना बड़ा फैसला? पीएम मोदी 14 मई को वाराणसी से दाखिल करेंगे नामांकन, 13 मई को काशी में होगा रोड शो

लिंडा याकारिनो बनीं ट्विटर की नई सीईओ एलन मस्क ने ट्वीट कर किया ऐलान

Twitter New CEO : ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने ट्विटर की नई सीईओ (CEO) के नाम का एलान कर दिया। एलन मस्क ने 12 मई को ट्वीट किया, ”मैं ट्विटर की नई सीईओ के रूप में लिंडा याकारिनो (Linda Yaccarino) का स्वागत करने के लिए उत्सुक हूं। लिंडा मुख्य रूप से व्यावसायिक संचालन पर ध्यान केंद्रित करेंगी, जबकि मैं प्रोडक्ट डिजाइन और नई तकनीक पर ध्यान केंद्रित करूंगा। प्लेटफॉर्म को सभी चीजों वाले ऐप ‘एक्स’ में बदलने के लिए लिंडा के साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं।” वैसे, इस बात की पहले से ही चर्चा चल रही थी कि लिंडा याकारिनो को ट्विटर का सीईओ बनाया जा सकता है। अब उसकी पुष्टि हो गई है। मस्क ने बताया कि लिंडा प्लेटफॉर्म के बिजनेस ऑपरेशंस पर फोकस करेंगी, वो खुद प्रोडक्ट डिजाइन और न्यू टेक्नोलॉजी से जुड़ा काम संभालेंगे।

कौन हैं लिंडा याकारिनो?

लिंडा याकारिनो ने 1981 से 1985 के बीच पेन स्टेट यूनिवर्सिटी (Penn State University) से लिबरल आर्ट्स और टेलीकम्यूनिकेशंस विषयों में पढ़ाई की है। ये 2011 से एनबीसी यूनिवर्सल के साथ काम करती आ रही हैं। याकारिनो ने 19 वर्षों तक टर्नर कंपनी के लिए भी काम किया है। याकारिनो ने कॉमकास्ट कॉर्प एंटरटेनमेंट और मीडिया डिवीजन के एडवरटाइजिंग बिजनेस का आधुनिकीकरण किया। उनकी इसी खासियत की वजह से मस्क ने उन्हें चुना है। दरअसल अक्टूबर में मस्क के ट्विटर का अधिग्रहण करने के बाद से ज्यादातर एडवरटाइजर्स ने ये प्लेटफॉर्म छोड़ दिया है। उन्हें लगता है कि कंपनी के लगभग 80% कर्मचारियों को निकाले जाने के बाद उनके एडवरटाइजमेंट सही तरीके और सही जगह पर नहीं दिखाई देंगे। ऐसे में नये सीईओ के सामने काफी बड़ी चुनौतियां हैं।

Posted By: Shailendra Kumar

कांग्रेस के शहजादे मोदी के आंसू में अपनी खुशी देखते हैं…PM का राहुल पर निशाना     |     इमरती देवी पर विवादित बयान देकर बुरे फंसे जीतू पटवारी, भाजपा कार्यकर्ताओं ने काफिला रोककर दिखाए काले झंडे…     |     उज्जैन के डिप्टी कलेक्टर को बड़वानी पुलिस ने भोपाल से किया गिरफ्तार ,भेजा जेल ,जानिए क्या है पूरा मामला…     |     पन्ना टाइगर रिजर्व से आई Good News… ‘कृष्णकली’ और ‘मोहन कली’ ने जन्मे बच्चे     |     नमक की एक थैली के जरिए हत्यारों तक पहुंची पुलिस…माता पिता ही निकले बेटे के कातिल…     |     शहडोल में दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, दो लोगों की मौत, महिला गंभीर घायल…     |     ट्रक और ओमनी वैन में हुई जोरदार भिड़ंत , शादी में शामिल होने जा रहे दो दोस्तों की दर्दनाक मौत ,7 लोग घायल…     |     गुजरात कांग्रेस के पूर्व विधायक के बिगड़े बोल, महात्मा गांधी पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, BJP ने बोला हमला     |     गांव में हुई महापंचायत, 8 लोगों का बाहर निकाला… आखिर क्यों लिया इतना बड़ा फैसला?     |     पीएम मोदी 14 मई को वाराणसी से दाखिल करेंगे नामांकन, 13 मई को काशी में होगा रोड शो     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें