ब्रेकिंग
Google Account New Feature: पासवर्ड भूलने पर भी नहीं होगी टेंशन! Google ने लॉन्च किया 'Selfie Video'... Pendulum Wall Clock Vastu: सोई हुई किस्मत जगा देगी पेंडुलम वाली घड़ी! जानें लगाने की सही दिशा और वास... Bad Cholesterol Causes: बैड कोलेस्ट्रॉल को न समझें मामूली, ये 5 आदतें बना सकती हैं आपको दिल का मरीज;... Makrana News: नागौर में भारी बारिश के बाद बड़ा हादसा, ढहीं मकराना की 12 मार्बल खदानें; जाखली मार्ग प... Rajasthan Crime News: जयपुर में पकड़ी गई बांग्लादेशी महिला रूबिया, मांग में सिंदूर और मंगलसूत्र पहन ... Amarnath Yatra 2026 Resumed: 6 दिनों के इंतजार के बाद अमरनाथ यात्रा फिर शुरू; भगवती नगर से 6,269 तीर... NEET Paper Leak News: वांगचुक का अनशन खत्म, CJP से बातचीत; NEET धांधली रोकने को फास्ट ट्रैक कोर्ट और... Mohan Bhagwat News: 'युवाओं को अब आदेश नहीं दे सकते, उनसे संवाद जरूरी', दिल्ली में बोले संघ प्रमुख म... Sonam Wangchuk News: '26 दिन अनशन के बाद भी ईमानदारी का सबूत दूं?' सरकार से डील के आरोपों पर भड़के स... UP Crime & Tragedy Update: बदायूं में विदाई के कुछ घंटे बाद ही उजड़ा दुल्हन का सिंदूर, जहरीले सांप क...
देश

यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष ने भारतीय लोकतंत्र को सराहा

यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने कहा कि यूक्रेन में जो हो रहा है, उसका असर हिंद-प्रशांत क्षेत्र पर भी पड़ेगा। रूस की इस आक्रामकता को यूरोप सुरक्षा के लिए खतरे के रूप में देखता है। हम सुनिश्चित करेंगे कि रूस की यह अनुचित कार्रवाई एक रणनीतिक विफलता साबित हो। लेयेन रायसीना संवाद में भाग लेने भारत पहुंची हैं।लेयेन ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में दिल्ली में आयोजित ‘रायसीना संवाद’ में अपने विचार साझा किए। लेयेन ने कहा कि रूस की आक्रामकता पर दुनिया की प्रतिक्रिया अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था और वैश्विक अर्थव्यवस्था दोनों का भविष्य तय करेगी। युद्ध के परिणाम न केवल यूरोप के भविष्य को निर्धारित करेंगे, बल्कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र समेत शेष दुनिया को काफी प्रभावित करेंगे। यूक्रेन की धरती से आई विनाश की तस्वीरों ने पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया है।

Related Articles

Back to top button