ब्रेकिंग
Bhopal News Today: भोपाल में स्विगी इंस्टामार्ट, ब्लिंकिट और होटल शुभ इन पर खाद्य सुरक्षा टीम का छाप... Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क...
मनोरंजन

 अभिनेता टाइगर श्रॉफ को देख बेहोश हुई फैन

अभिनेता टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘हीरोपंती 2’ को लेकर सुर्खियों में हैं। दोनों ही कलाकार इन दिनों अपनी फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। इसी बीच टाइगर श्रॉफ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अभिनेता को देखकर एक फीमेल फैन बेहोश हो गई।

टाइगर श्रॉफ और तारा सुतारिया मुंबई में अपनी फिल्म का प्रमोशन कर रहे थे। यहां पर दोनों को देखने के लिए भारी संख्या में फैंस पहुंचे। इसी दौरान अभिनेता को देखने के बाद भीड़ में मौजूद एक फीमेल फैन बेहोश हो गई। इस मौके का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि भीड़ में मौजूद कुछ लोग एक लड़की को संभालने की कोशिश कर रहे हैं। उसे पानी भी पिलाते हैं लेकिन वह पानी पीने के लिए मना कर देती है। इसके बाद टाइगर श्रॉफ उस फैन को ऊपर स्टेज पर बुलाते हैं और उसे अपने गले लगा लेते हैं। टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘हीरोपंती’ साल 2014 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के जरिए टाइगर ने बॉलीवुड में कदम रखा था। वहीं, अब ‘हीरोपंती 2’ 29 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म में टाइगर और तारा सुतारिया के अलावा नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी हैं।

Related Articles

Back to top button