ब्रेकिंग
देश भर में मॉनसून का तांडव: दिल्ली से यूपी-बिहार तक भारी बारिश का अलर्ट, जानें आज आपके राज्य में कैस... आदरणीय प्रधानमंत्री महोदय,शिक्षा मंत्री महोदय और तमाम राज्यों के सीएम साहब के नाम खुला पत्र सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ...
मध्यप्रदेश

जबलपुर सांसद ने दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्यन मंत्री से पांच शहरों के लिए नई उड़ान शुरू करने की रखी मांग

जबलपुर ।   लोकसभा में सचेतक और जबलपुर सांसद राकेश सिंह ने बुधवार को दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्यन मंत्री से कार्यालय में भेंट की। सांसद ने पांच शहरों के लिए नई उड़ान शुरू करने का मांग पत्र दिया। जिस पर शीघ्र कार्रवाई का भरोसा केंद्रीय मंत्री ने दिया है। सांसद राकेश सिंह के अनुसार विमान सेवा का विस्तार करने के लिए जबलपुर से सूरत, जबलपुर से कोलकाता, जबलपुर से वाराणसी, जबलपुर से जयपुर और रात्रि के वक्त दिल्ली से जबलपुर के लिए उड़ान सेवा शुरू करने का आग्रह किया गया। इसको लेकर केंद्रीय मंत्री ने सकारात्मक रुख रखते हुए शीघ्र इस दिशा में विचार करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि जबलपुर में वायु सेवाओं को विस्तार दिया जाएगा।

लंबे समय से मांग

ज्ञात हो कि लंबे समय से ​जबलपुर से कोलकाता, सूरत और जयपुर के लिए उड़ान सेवा प्रारंभ करने की मांग की जा रही है। जबलपुर से बड़ी संख्या में व्यापारी और लोग घूमने और व्यापार के सिलसिले में इन शहरों में जाते हैं। यदि विमान सेवा प्रारंभ होगी तो न केवल बड़ी संख्या में लोगों को आवागमन की सुविधा मिलेगी बल्कि व्यापार में बढ़ोतरी भी होगी।

अभी यहां के लिए है विमान सेवा

जबलपुर विमानतल से अभी दर्जनभर उड़ान है। जिसमें जबलपुर ​से दिल्ली, जबलपुर से मुबंई, जबलपुर से हैदराबाद, जबलपुर से बेंगलुरू, जबलपुर से पुणे, जबलपुर से इंदौर और जबलपुर से बिलासपुर के लिए उड़ान सेवा है। इसमें कई शहरों के लिए एक से अधिक उड़ानें उपलब्ध है। अब जबकि विमान सेवाओं का विस्तार हो रहा है और सुविधाएं भी एयरपोर्ट में बढ़ाई जा रही है ऐसे में जाहिर है कि लोगों का रूझान नए शहरों से मिवान सेवा शुरू होने का है।

Related Articles

Back to top button