ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: 'कमजोर कड़ी' से ग्लोबल ग्रोथ इंजन तक; 2012 से 2026 के बीच कैसे बदली भारत की तस्वी... 9/11 आतंकी हमले के 25 साल पूरे: पीएम नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि Vellore Church Collapse: वेल्लोर में निर्माणाधीन चर्च की छत गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 14 घायल; NDRF... हिमाचल के पहाड़ी रास्तों पर पर्यटकों को बड़ी राहत: देवड़ और हनोगी सुरंगें यातायात के लिए शुरू Neem Karoli Baba Film: नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ की बंपर सफलता, स्वामी कैलाशनंद गिरी से मिल... MP Politics News: 'विकास के लिए आस्था से समझौता न हो', उमा भारती ने उज्जैन के 170 साल पुराने हनुमान ... महिला किसानों को बड़ी सौगात: झारखंड में जल्द शुरू होगी 'महिला किसान खुशहाली योजना' Bank Strike News: झारखंड में 30 हजार बैंक कर्मियों की हड़ताल से कामकाज ठप, 11 से 30 सितंबर तक 4 दिन ... साहिबगंज में गंगा ने तोड़ा 4 साल का रिकॉर्ड: 28.72 मीटर पहुंचा जलस्तर, तटीय इलाकों में दहशत Sahibganj News: साहिबगंज में अनोखी शादी; पति ने 8 साल पुराना रिश्ता तोड़ खुद कराई पत्नी की उसके प्रे...
देश

भारत पहुंचा चीन का खतरनाक वायरस ‘कोरोना’: मुंबई में मिले 2 संदिग्ध, एयरपोर्ट्स पर बढ़ी निगरानी

मुंबई: चीन से लौटे दो व्यक्तियों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की आशंका के चलते चिकित्सीय निगरानी में रखा गया है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका की एक स्वास्थ्य अधिकारी ने शुक्रवार को यह बताया। दरअसल चीन में कोरोना वायरस से बड़ी संख्या में लोग संक्रमित हैं और इसके चलते कई लोगों की मौत हो चुकी है। यह देखते हुए BMC ने चिंचपोकली के कस्तूरबा अस्पताल में एक अलग वार्ड बना दिया है। BMC में कार्यकारी स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पद्मजा केस्कर ने बताया, ‘‘ऐसे लोगों के निदान और उपचार के लिए एक अलग वार्ड बना दिया गया है जिनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की आशंका है।

केस्कर ने बताया कि निकाय के स्वास्थ्य अधिकारियों ने चीन से यहां आए दो लोगों को निगरानी में रखा है। उन्हें हल्का जुकाम है और सर्दी-जुकाम जैसे लक्षण हैं। निगरानी में रखे गए दोनों व्यक्तियों के बारे में और कोई जानकारी नहीं दी गई है। उन्होंने बताया कि मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर नियुक्त डाक्टरों से कहा गया है कि चीन से आने वाले किसी भी यात्री में अगर कोरोना वायरस के लक्षण नजर आते हैं तो उन्हें इस वार्ड में भेज दिया जाए। सभी चिकित्सकों को भी इस तरह के लक्षण वाले लोगों को वार्ड में भेजने की हिदायत दी गई है। कस्तूरबा अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि महाराष्ट्र सरकार की ओर से इस बारे में दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

कोरोना वायरस विषाणुओं का एक बड़ा समूह जो सामान्य जुकाम से लेकर श्वास तंत्र की गंभीर समस्या तक पैदा कर सकता है। चीन में जिस वायरस से संक्रमित होकर लोगों की जान जा रही है, वह इससे अलग किस्म का है और इसे पहले कभी नहीं देखा गया। कोरोनावायरस से संक्रमित होने पर व्यक्ति में बुखार, जुकाम, सांस लेने में तकलीफ, हांफना आदि लक्षण नजर आते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button