ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
व्यापार

नौकरी बदलने के बाद इस तरह अपडेट करें EPF अकाउंट का डेट ऑफ एग्जिट, जानें पूरा प्रोसेस

EPFO Update: आपको बता दें कि पहले EPFO केवल कंपनी को यह अधिकार देता था कि वह कर्मचारी के डेथ ऑफ एग्जिट को मेंशन करें लेकिन, नियमों में बदलाव के बाद अब यह सुविधा कर्मचारी को भी मिलती है.

EPFO Update: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के करोड़ों की संख्या में खाताधारक है. हर नौकरीपेशा व्यक्ति अपनी कमाई का एक हिस्सा पीएम के रूप में ईपीएफओ खाते में जमा करता है. ईपीएफओ खाते में जमा पैसा हर कर्मचारी की भविष्य की कमाई होती है जो उसे रिटायरमेंट के बाद मिलता है. इसके साथ ही अगर कर्मचारी की 60 साल यानी रिटायरमेंट से पहले मृत्यु हो जाती है तो ऐसी स्थिति में खाते में जमा पैसे खाताधारक के नॉमिनी को दे दिए जाते हैं. ऐसे में पीएफ में जमा पैसा एक इमरजेंसी फंड की तरह काम करता है.

बता दें कि प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले कर्मचारी अक्सर अपनी नौकरी बदलते रहते हैं. ऐसे में इन कर्मचारियों को अपने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) खाते में डेट ऑफ एग्जिट (date of exit) यानी नौकरी छोड़ने का दिन और उसका कारण दर्ज करना जरूरी है. अगर आप भी जल्द ही नौकरी छोड़ने वाले हैं या छोड़ चुके हैं तो इसे बारे में जानें-

डेट ऑफ एग्जिट जोड़ना है जरूरीआपको बता दें कि पहले ईपीएफओ केवल कंपनी को यह अधिकार देता था कि वह कर्मचारी के डेथ ऑफ एग्जिट को मेंशन करें लेकिन, नियमों में बदलाव के बाद अब यह सुविधा कर्मचारी को भी मिलती है. ऐसा न करने पर कर्मचारी का पीएफ दूसरी कंपनी में ट्रांसफर करने में दिक्कत होती है. इस तरह अकाउंट से पैसे निकालने और ट्रांसफर करने में कर्मचारी को परेशानी होती है. इसके साथ ही यह भी बता दें डेट ऑफ एग्जिट तब ही मेंशन कर सकते हैं जब कर्मचारी और कंपनी दोनों की तरफ से खाते में पैसे जमा होना बंद होता है. नौकरी छोड़ने के 2 महीने के बाद ही आप डेट ऑफ एग्जिट मार्क कर सकते हैं.

डेट ऑफ एग्जिट अपडेट करने का प्रोसेस–डेट ऑफ एग्जिट मार्क करने के लिए सबसे पहले EPFO की ऑफिशियल वेबसाइट https://unifiedortal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/ पर क्लिक करें.-इसके बाद अपना यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) और पासवर्ड दर्ज करें.-आगे Manage ऑप्शन पर क्लिक करें.-इसके बाद Mark Exit ऑप्शन पर क्लिक करें.-फिर Select Employees ऑप्शन पर क्लिक करके EPFO अकाउंट चुनें.-इसके बाद आप अपना डेट ऑफ एग्जिट और इसकी वजह दर्ज करें.-इसके बाद आपके Regered मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा जिसे दर्ज करें.-इसके बाद आगे Declaration ऑप्शन को चुनें.-आखिर में Update ऑप्शन पर क्लिक करें.-आखिर में एक मैसेज आएगा जिसमें लिखा होगा की आपने डेट ऑफ एग्जिट सही तरह से अपडेट कर दिया.-आपका डेट ऑफ एग्जिट अपडेट का काम पूरा होगा.

Related Articles

Back to top button