ब्रेकिंग
Pakistan Terror Link in Panchkula Firing: ड्रग्स तस्करी, हवाला और टेरर फंडिंग का हुआ बड़ा खुलासा, जि... Hisar Police Action: होटल 999 और होटल राज पर पुलिस का छापा, एसपी सिद्धांत जैन ने दी सख्त चेतावनी Chandigarh Crime News: टैक्सी लूट और हत्या के मामले में बड़ी सफलता, सेक्टर-56 के जंगल से दबोचे गए दो... Dementia and Alzheimer News: भूलने की बीमारी को न करें नजरअंदाज, पीजीआई में जल्द शुरू होगा खास बॉडी-... Haryana Khap/Panchayat News: मंत्री रणबीर गंगवा की ससुराल वाले गांव में पंचायत का बड़ा फैसला, एक ही ... Chandigarh News: रेजिडेंशियल और इंडस्ट्रियल बदलाव पर जनता की कड़ी आपत्ति, मास्टर प्लान की प्रक्रिया ... Abhay Chautala Statement: नूंह में होगी इनेलो की राज्यस्तरीय रैली, अभय चौटाला ने कहा— हरियाणा में बन... Gwalior Achleshwar Mahadev Trust Election 2026: अचलेश्वर महादेव न्यास चुनाव की तारीख तय; 11 अक्टूबर ... West Zone Judiciary Conference 2026: ग्वालियर में न्यायिक शिक्षा पर बड़ा आयोजन; 60 से ज्यादा जज और C... Delhi High-Tech Parking News: इलेक्ट्रिक वाहनों को पार्किंग फीस में 50 प्रतिशत की छूट, एनडीएमसी ने द...
व्यापार

मई में TATA के इस शेयर में लगा दें पैसा, अगले एक साल में हो जाएंगे ‘मालदार’!

Stock to Buy: शेयर बाजार में न‍िवेश करने वालों के ल‍िए एक्‍सपर्ट ने टाटा ग्रुप के एक और शेयर में पैसा लगाने की सलाह दी है. यह शेयर अगले एक साल में आपकी झोली भर सकता है. आपका प्‍लान भी शेयर बाजार में पैसा लगाने का है तो एक नजर इस पर जरूर डाल लीज‍िए.

Stock to Buy: अगर आप भी शेयर बाजार में न‍िवेश करते हैं या आने वाले समय में इनवेस्‍ट करने की प्‍लान‍िंग कर रहे हैं तो यह खबर आपको फायदा कर सकती है. मई महीने में आप टाटा ग्रुप (Tata Group) के एक स्टॉक में दांव लगा सकते हैं. यह स्‍टॉक है टाटा मोटर्स (Tata motors) का है.

22 प्रत‍िशत के उछाल का अनुमान

एमके ग्लोबल ने भी टाटा ग्रुप के टाटा मोटर्स के शेयर (Tata Motors Stock) को खरीदने की सलाह दी है. एमके ग्लोबल (Emkay Global) के अनुमान के अनुसार यह शेयर अगले एक साल में 530 रुपये के स्‍तर तक जा सकता है. 29 अप्रैल को बंद हुए सत्र में यह शेयर 436 रुपये के स्‍तर पर बंद हुआ है. यानी अगर अभी आपने यह शेयर खरीदा तो आपको आने वाले एक साल में करीब 22 प्रत‍िशत तक का फायदा हो सकता है.

लोगों को पसंद आ रहे टाटा के व्‍हीकल्‍स

टाटा मोटर्स लिमिटेड (Tata Motors Ltd.) ऑटो सेक्‍टर की अग्रणी कंपनी है. इस कंपनी के व्‍हीकल्‍स को लोगों के बीच काफी पसंद क‍िया जा रहा है. टाटा के ई-व्‍हीकल्‍स भी अपनी श्रेणी में लोगों को काफी लुभा रहे हैं. 31 मार्च 2022 को खत्‍म हुई त‍िमाही कंपनी में प्रमोटरों की 46.4 प्रत‍िशत हिस्सेदारी थी, जबकि एफआईआई की 14.45 प्रत‍िशत, डीआईआई की 14.39 प्रत‍िशत हिस्सेदारी थी.

कंपनी का फ्यूचर प्‍लान

टाटा मोटर्स ने फाइनेंश‍ियल ईयर 2022-23 में इलेक्ट्रिक व्‍हीकल (EV) का उत्‍पादन बढ़ाकर 80,000 से यूनिट तक करने का लक्ष्य रखा है. टाटा ने पिछले साल कहा था कि मार्च 2026 तक 10 इलेक्‍ट्र‍िक व्‍हीकल लॉन्‍च क‍िए जाएंगे.

Related Articles

Back to top button