Breaking
मप्र में गर्मी ने तोड़े रिकार्ड, झाबुआ में सड़क पर पिघलने लगी डामर चाय का नाम सुनते होता है ताजगी का अहसास, जबलपुर के यह स्थान फ्रेंड्स मीटिंग प्वाइंट बन चुके नियम विरुद्ध कॉलोनी काटी तो होगी जेल, कॉलोनाइजर की संपत्ति जब्त कर बैंक खाते भी किए जाएंगे सीज उल्टी दस्त से बड़ागांव के दरी नगारा गांव में एक दर्जन बीमार जबलपुर में 9वीं की छात्रा से कार के अंदर सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपित गिरफ्तार मतगणना को लेकर सतर्क कांग्रेस, मतदान के प्रपत्र से करवाएगी मिलान सात साल बाद मध्य प्रदेश में फिर हो सकते हैं छात्र संघ के चुनाव शराब के नशे में धुत छिंदवाड़ा के चौरई टीआइ कार के शीशे तोड़कर बोले- थानेदार हूं मैं, मेरा क्या कर लो... यूपी की तरफ चंबल पुल पर तैयार हो रही माइनिंग चौकी, भारी वाहनों के आवागमन की उम्मीद जागी पुणे कार हादसे में मृत आईटी इंजीनियर युवक और युवती मध्य प्रदेश के, हुआ अंतिम संस्कार

तपिश बढ़ी पारा 41 डिग्री सेल्सियस के पार जाने के आसार

भोपाल। अरब सागर में बना चक्रवाती तूफान बीपरजाय और तीव्र होकर उत्तर, उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने लगा है। उधर एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। हवा का रुख भी अभी उत्तर-पश्चिमी बना हुआ है। उधर पिछले 24 घंटों के दौरान बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे तक सागर में 4.8, भोपाल में दो, नर्मदापुरम में 1.6 मिलीमीटर वर्षा हुई। ग्वालियर में बूंदाबांदी हुई।

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अभी दो दिन तक राजधानी भोपाल सहित पूरे प्रदेश में तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस दौरान सागर संभाग में कहीं-कहीं लू भी चल सकती है। हालांकि हवाओं के साथ कुछ नमी भी आने से कहीं-कहीं छिटपुट बौछारें भी पड़ सकती हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक वर्तमान में मध्य प्रदेश के मौसम को प्रभावित करने वाली कोई विशेष मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है। इस वजह से मौसम लगभग शुष्क बना हुआ है। नतीजतन, दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है।

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में हवा का रुख उत्तर-पश्चिमी बना हुआ है। हवाओं के साथ अरब सागर से कुछ नमी आने की वजह से कहीं-कहीं छिटपुट बौछारें पड़ रही हैं। हालांकि किसी प्रभावी मौसम प्रणाली के सक्रिय नहीं रहने के कारण मौसम शुष्क बना हुआ है। इससे गर्मी के तेवर फिर तीखे होने लगे हैं। मौसम का इस तरह का मिजाज अभी दो दिन तक बना रह सकता है। उधर मंगलवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। बुधवार को शहर में दिन का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज होने के आसार हैं।

मप्र में गर्मी ने तोड़े रिकार्ड, झाबुआ में सड़क पर पिघलने लगी डामर     |     चाय का नाम सुनते होता है ताजगी का अहसास, जबलपुर के यह स्थान फ्रेंड्स मीटिंग प्वाइंट बन चुके     |     नियम विरुद्ध कॉलोनी काटी तो होगी जेल, कॉलोनाइजर की संपत्ति जब्त कर बैंक खाते भी किए जाएंगे सीज     |     उल्टी दस्त से बड़ागांव के दरी नगारा गांव में एक दर्जन बीमार     |     जबलपुर में 9वीं की छात्रा से कार के अंदर सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपित गिरफ्तार     |     मतगणना को लेकर सतर्क कांग्रेस, मतदान के प्रपत्र से करवाएगी मिलान     |     सात साल बाद मध्य प्रदेश में फिर हो सकते हैं छात्र संघ के चुनाव     |     शराब के नशे में धुत छिंदवाड़ा के चौरई टीआइ कार के शीशे तोड़कर बोले- थानेदार हूं मैं, मेरा क्या कर लोगे     |     यूपी की तरफ चंबल पुल पर तैयार हो रही माइनिंग चौकी, भारी वाहनों के आवागमन की उम्मीद जागी     |     पुणे कार हादसे में मृत आईटी इंजीनियर युवक और युवती मध्य प्रदेश के, हुआ अंतिम संस्कार     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें