ब्रेकिंग
Ranchi Suicide Case: एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने क्यों दी जान देने की कोशिश? बेटे की मौत के बाद म... UP RTE Admission 2026-27: यूपी के प्राइवेट स्कूलों में फ्री एडमिशन शुरू, आज ही करें ऑनलाइन आवेदन; जा... खूनी इश्क! पूर्व प्रेमी के साथ संबंध बना रही थी युवती, अचानक पहुंचे नए बॉयफ्रेंड ने शुरू किया खूनी ख... Indian Army: सिख रेजिमेंट में शामिल हुए 1300 युवा, कैसे दी जाती है इन जवानों को ट्रेनिंग? देखें पूरी... दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन का काउंटडाउन शुरू: मात्र 3.5 घंटे में पूरा होगा सफर, रेलवे ने दी बड़ी खुश... महाराष्ट्र मर्डर मिस्ट्री: सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए पिता ने अपनी ही बेटी को उतारा मौत के घाट, पुल... क्राइम न्यूज़: रील बनाने से रोका तो पति को उतारा मौत के घाट, लाश के पास ही पत्नी ने पी बीयर और किया ... Weather Update: दिल्ली में कोहरे का येलो अलर्ट, पहाड़ों पर बर्फबारी; जानें यूपी-राजस्थान के मौसम का ... मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना
व्यापार

ध्वस्त हुए जीएसटी कलेक्शन के सारे रिकॉर्ड, अप्रैल में सरकार की झोली में आए 1.68 लाख करोड़

GST Collection: इस महीने सरकार के खजाने में कुल 1,67,540 करोड़ रुपये आए हैं. जीएसटी लागू होने के बाद से एक महीने में सबसे ज्यादा टैक्स कलेक्शन अप्रैल 2022 में हुआ है.

GST Collection in April: देश में देश में जीएसटी (GST) कानून लागू होने के बाद से अप्रैल 2022 में सरकार द्वारा सबसे ज्यादा टैक्स कलेक्शन किया है. वित्त वर्ष 2022-2023 की शुरुआत में जीएसटी कलेक्शन में रिकॉर्ड बढ़ोतरी देखी गई है. इस महीने सरकार के खजाने में कुल 1,67,540 करोड़ रुपये आए हैं. जीएसटी लागू होने के बाद से एक महीने में सबसे ज्यादा टैक्स कलेक्शन अप्रैल 2022 में हुआ है. इससे पहले मार्च 2022 में भी रिकॉर्ड जीएसटी कलेक्शन देखा गया था. मार्च के महीने में सरकार की कुल 1,42,095 करोड़ रुपये की कमाई जीएसटी के रूप में हुई थी.

वित्त मंत्रालय (Finance Minry) ने कुछ देर पहले ही अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से इस बारे में ट्वीट करते हुए जानकारी दी है.  ट्वीट में मंत्रालय ने कहा है कि जीएसटी कलेक्शन रिकॉर्ड स्तर पर आया है और इसने मार्च 2022 के अपने 1,42,095 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है.

GST Revenue collection for April 2022 highest ever at Rs 1.68 lakh croreGross GST collection in April 2022 is all time high, Rs 25,000 crore more that the next highest collection of Rs. 1,42,095 crore, just last monthRead more ➡️ https://t.co/rXElYMTUSB pic.twitter.com/lTbjqa3wvz— Minry of Finance (@FinMinIndia) May 1, 2022
पूरा टैक्स कलेक्शन का गणित समझें-अप्रैल 2022 में सरकार को कुल 1,67,540 करोड़ रुपये का राजस्व जीएसटी के रूप में मिला है जिसमें CGST 33,159 करोड़ रुपये का है और एसजीएसटी (SGST)  का हिस्सा 41,793 करोड़ रुपये का है. इसके साथ ही IGST का हिस्सा 81,939 करोड़ रुपये का है. इसके साथ ही इसमें  सेस का योगदान 10,649 करोड़ रुपये का है.इसके साथ ही 857  करोड़ रुपये का कलेक्शन सामान के आयात पर हासिल किया गया है.अप्रैल के नए कलेक्शन के साथ मार्च का  1,42,095 करोड़ रुपये के ऑल टाइम हाई कलेक्शन के आंकड़े को पछाड़ दिया है.

पिछले साल के मुकाबले हुई जीएसटी में हुई अच्छी-खासी बढ़ोतरीपिछले साल यानी अप्रैल 2021 के मुकाबले इस साल 20 प्रतिशत ज्यादा जीएसटी कलेक्शन देखा गया है. इसके साथ पिछले साल के मुकाबले इस साल आयात पर हासिल होने वाले टैक्स में 30 प्रतिशत की ज्यादा बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

Related Articles

Back to top button