ब्रेकिंग
Bastar Fuel Crisis: बस्तर में पेट्रोल-डीजल की भारी किल्लत, थमे NMDC खदानों के ट्रकों के पहिए MCB News: घटई की ओदारी नदी में अवैध रेत उत्खनन पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, प्रशासन ने जब्त की पोकले... छत्तीसगढ़ सुशासन तिहार: सीएम साय ने महतारी वंदन योजना का लिया फीडबैक, कोसला में हाई स्कूल भवन का एला... Bastar Weather Update: दंतेवाड़ा और जगदलपुर में आंधी-बारिश से गिरा पारा; बीजापुर में आकाशीय बिजली से... Kawardha Crime News: कवर्धा के जंगल में अर्धबेहोश मिली नाबालिग, शराब पिलाकर दुष्कर्म करने वाले 2 आरो... मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर: कुवांरपुर रेंज में फिर दिखा तेंदुआ; 5 मई को बुजुर्ग की जान लेने के बाद ग्... Railway Job Fraud: रेलवे में नौकरी के नाम पर ठगी, CBI ने इंटरनेशनल रेफरी और महिला वेटलिफ्टर को किया ... Kawardha Police Suicide: कवर्धा में लापता हेड कांस्टेबल की संदिग्ध मौत, पेड़ से लटकी मिली लाश PSPCL Meter Tender Controversy: पंजाब पावरकॉम के 1000 पावर क्वालिटी मीटर टेंडर पर उठे सवाल, CMD से ब... Punjab Weather Alert: पंजाब के 6 जिलों में अगले 20 घंटे भारी! मौसम विभाग का आंधी-तूफान, बारिश और ओला...
देश

लाउडस्पीकर विवाद पर नीतिश कुमार ने कहा, जो कुछ हो रहा है, वहां सब फालतू

पटना । महाराष्ट्र में लाउडस्पीकर को लेकर चल रहे घमासान की गूंज पूरे देश में सुनाई दे रही है। मनसे प्रमुख राज ठाकरे के 3 मई वाले अल्टीमेटम के बाद लाउडस्पीकर को लेकर सियासत गर्म है। वहीं उत्तर प्रदेश में योगी सराकर की तरफ से भी लाउडस्पीकर उतारने को लेकर खास अभियान चलाया गया। लेकिन अब मामले को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बड़ा बयान सामने आया है। नीतीश ने पूरे मामले को फालतू करार दिया है। नीतीश कुमार ने कहा है कि जो कुछ हो रहा है, वहां सब फालतू है।
पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के आवास पर इफ़्तार के बाद नीतीश पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। पत्रकार ने जब उनसे पूछा कि लाउडस्पीकर वाले मुद्दे पर आपकी क्या राय है? जबाव में मुख्यमंत्री ने कहा कि फालतू चीज है, जिसको जैसे मन करता है चलता है। ये सब बेकार चीज है। ऐसी मांगों से मैं सहमत नहीं है। मांझी ने नीतीश कुमार की बात से सहमति जताकर कहा कि किसी को कष्ट पहुंचाने के मकसद से लाउडस्पीकर हटवाना ठीक नहीं। घड़ी-घंटा की राजनीति करने से कुछ नहीं होगा।
बता दें कि बीते दिनों नीतीश के ही मंत्रिमंडल में खान मंत्री जनक राम की तरफ से मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाए जाने की मांग की गई थी। इससे पहले भी बीजेपी के कई नेताओं की तरफ से ऐसी मांग की जा चुकी है। हालांकि बिहार बीजेपी में ही इस मुद्दे को लेकर दो राय है। नीतीश मंत्रिमंडल में उद्योग मंत्री शाहनवाज़ हुसैन का कहना हैं कि लाउडस्पीकर को किसी धर्म से जोड़ने की ज़रूरत नहीं हैं, क्योंकि उसके ईजाद होने से पहले भी लोग पूजा और अजान दोनों करते थे।

Related Articles

Back to top button