ब्रेकिंग
Mephedrone Drugs Network: भोपाल में ड्रग्स बनाने वाले सिंडिकेट का भंडाफोड़; हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी ... Seoni Jumbo Sitaphal GI Tag: सिवनी के सीताफल को मिला GI टैग; अब दुनिया भर में बिखेरेगा अपने स्वाद का... Madhya Pradesh Crime: टमाटर बेचने वाले से बहस पड़ गई भारी, लाठी-डंडों से लैस होकर घर में घुसकर की मार... Haryana Corruption Case: 504 करोड़ के बैंक घोटाले में आईएएस पंकज अग्रवाल पर सीबीआई का शिकंजा; 17 आरो... Jharkhand Rajya Sabha Election: इंडिया गठबंधन में बढ़ा घमासान; राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के ... IELTS/TOEFL Exam Scam: गुजरात में बड़ा फर्जीवाड़ा; दीवार में छेद कर डमी छात्रों से पास कराई जाती थी पर... Varanasi News: गंगा नदी के बीच नाव पर चिकन-शराब की पार्टी; वायरल वीडियो के बाद 5 युवक गिरफ्तार Patna Crime News: तेज प्रताप यादव के आवास से MacBook और iPhone चोरी, PA मोतीलाल राय के खिलाफ FIR दर्... Gorakhpur Triple Murder: गोरखपुर में रूह कंपाने वाली वारदात; घर के झगड़े और उपेक्षा ने एक नाबालिग को ... Nalgonda News: तेलंगाना में दिल दहला देने वाली घटना; एक ही परिवार के 4 लोगों ने की सामूहिक आत्महत्या
व्यापार

कीमतों पर नियंत्रण रखने के लिए खाने के तेल पर घट सकता है सेस, सरकार बोली, देश में है पर्याप्त मात्रा में खाने का तेल

Edible Oil Prices: उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने कहा है कि इंडोनेशिया द्वारा बैन लगाये जाने के बावजूद भारत में एडिबल ऑयल की पर्याप्त मात्रा में है.

Edible Oil Prices: उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने कहा है कि इंडोनेशिया द्वारा बैन लगाये जाने के बावजूद भारत में एडिबल ऑयल की पर्याप्त मात्रा में है.

Edible Oil Prices: खाने के तेल के आयात पर लगने वाले सेस में सरकार कटौती का फैसला ले सकती है जिससे इंडोनेशिया द्वारा पाम ऑयल के निर्यात पर बैन के फैसले के बाद भारत में खाने के तेल के दामों में उछाल पर लगाम लगाई जा सके. खाने के तेल के दामों में पहले से ही आग लगी है और आशंका जाहिर की जा रही है कि आने वाले दिनों में इसमें और भी उछाल आ सकती है. दरअसल भारत अपने खपत का आधा खाने का तेल इंडोनेशिया से आयात करता है.

देश में खाने के तेल की नहीं है कमीउपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने कहा है कि इंडोनेशिया द्वारा बैन लगाये जाने के बावजूद भारत में एडिबल ऑयल की पर्याप्त मात्रा में है. सोयाबीन प्रोडक्शन 2021-22 में 126.10 मिलियन टन रहा है जो कि बीते वर्ष के 112 मिलियन टन से ज्यादा है. सरसों की बुआई भी 37 फीसदी ज्यादा हुई है. मंत्रालय ने कहा कि सरकार खाने के तेल के दामों पर नजर बनाये हुए है और कीमतों पर नियत्रंण रखने के लिए सभी जरुरी कदम उठाये जायेंगे. साथ ही जमाखोरों पर नजर रखने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा स्पेशल टीम भी बनाई गई है.

खाने के तेल पर घट सकता है कृषि सेसमाना जा रहा है कि आम लोगों को महंगे तेल से राहत दिलाने के लिए क्रूड पाम ऑयल पर 5 फीसदी कृषि सेस को शून्य किया जा सकता है. महंगे खाने के तेल के ऑयल इंडस्ट्री भी परेशान है. यही वजह है कि इंडस्ट्री ने सरकार को कैनोला ऑयल पर इंपोर्ट ड्यूटी को 38.5 फीसदी से घटाकर 5.5 फीसदी करने की मांग की है. जिससे कैनोला तेल के आयात को शुरू किया जा सके. आपको बता दें रिफाइंड किया हुआ कैनोला ऑयल सनफ्लावर ऑयल के बदले में इस्तेमाल किया जा सकता है जिसकी रूस यूक्रेन युद्ध के चलते सप्लाई बाधित हुई है.

इंडोनेशिया ने बढ़ाई परेशानीइंडोनेशिया द्वारा पाम ऑयल के एक्सपोर्ट पर बैन लगाने के फैसले के बाद भारत आने वाले 2,90,000 टन भारत आने वाला एडिबल ऑयल इंडोनेशिया के पोर्ट और ऑयल मिल में फंस गया है. इंडोनेशिया ने क्रूड पाम ऑयल और रिफाइंड पाम ऑयल पर बैन लगा दिया है जिससे भारत में वेजिटेबल ऑयल की कमी होने के आसार है.  दरअसल 28 अप्रैल 2022 से इंडोनेशिया ने पाम ऑयल के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया है. इंडोनेशिया पाम ऑयल के सबसे बड़ा उत्पादक देशों में से एक है तो भारत दुनिया के सबसे बड़े खाद्य तेल-खास तौर पर पाम तेल और सोया तेल के सबसे बड़े आयातक देशों में शामिल है.

Related Articles

Back to top button