ब्रेकिंग
Gurdaspur Fraud Case: कंस्ट्रक्शन कंपनी में पार्टनरशिप का झांसा देकर 18.84 लाख की ठगी, हिमाचल के व्य... Ludhiana Shocker: लुधियाना में हैवानियत की हदें पार, 3 साल की बच्ची से दरिंदगी करने वाला पड़ोसी दबोच... Punjab Congress Reshuffle: पंजाब कांग्रेस में बड़े फेरबदल की तैयारी, सचिन पायलट के साथ नई को-इंचार्ज... लधपालवां टोल बैरियर पर माइनिंग चेकिंग के दौरान भारी हंगामा: बूम बैरियर तोड़कर भागे टिपर बबरी बाईपास हाईटेक नाके पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 83 ग्राम हेरोइन के साथ महिला समेत 3 गिरफ्तार पंजाब और हरियाणा विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी: ई-मेल मिलते ही मचा हड़कंप Ludhiana Crime News: पक्खोवाल रोड पर बर्थडे पार्टी में खूनी संघर्ष, आहाते में फायरिंग से बीच-बचाव कर... Ludhiana F&CC Meeting: लुधियाना में 150 करोड़ के 187 विकास प्रस्तावों को मंजूरी की तैयारी, 14 सितंबर... Amity University Ranchi Violence: छात्र से मारपीट, नकदी-सोने का लॉकेट छीनने का आरोप; विधायक पुत्र सम... Ranchi Cyber Fraud: बैंक अफसर बनकर शेयर बाजार में निवेश का झांसा, कांके के मंगरा उरांव से 9.20 लाख क...
देश

NRC पर बोली स्मृति ईरानी- नहीं छूटेगा कोई भी भारतीय, हर नागरिक को मिलेगा अधिकार

केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने एनआरसी का विरोध करने पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा। उन्होंने मंगलवार को कहा कि केन्द्र में भाजपा नेतृत्व वाली सरकार देश के नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। अवैध घुसपैठ को कानून के अनुसार निपटा जाएगा।

केन्द्रीय मंत्री ने एनआरसी पर कहा कि कोई भी भारतीय नहीं छूटेगा, हम देश के नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं। एनआरसी का विरोध करने को लेकर ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि यह अवैध घुसपैठ पर उनके रुख के विरोधाभास को दर्शाता है। मुख्यमंत्री द्वारा केन्द्र सरकार की योजनाओं का विरोध करना जग-जाहिर है।

ईरानी ने कहा कि ममता बनर्जी का आक्रामक रवैया राज्य के लोगों को केन्द्र सरकार द्वारा मुहैया कराए जाने वाले लाभों से वंचित रख रहा है, जो कि किसानों, महिलाओं और बच्चों को मिल सकते थे। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा उद्योगों की स्थापना रोक दी गई है… पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव के नतीजे दिखाते हैं कि लोगों को राज्य में बदलाव चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button