ब्रेकिंग
Mumbai Crime News: मुंबई में 'स्पेशल 26' की तर्ज पर फर्जी IT रेड, कारोबारी से 1 करोड़ मांगने वाले 10... Badrinath Dham Accident: तप्त कुंड में 108 डुबकी लगाते समय बेहोश हुईं दो महिला श्रद्धालु, अस्पताल मे... Bijnor Road Accident: बिजनौर में बेकाबू कार ने खाना खा रहे लोगों को रौंदा, पंजाब के 3 व्यापारियों की... महाराष्ट्र सरकार का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: मंत्री कार्यालयों से 550 कर्मचारियों की मूल विभागों में वा... Indian Railways Alert: दिल्ली में ब्रिक्स सम्मेलन को लेकर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का फेरबद... Noida Street Food Hub: इंदौर की ‘56 दुकान’ की तर्ज पर नोएडा में बनेंगे 2 नए फूड मार्केट, 24 घंटे खुल... Dumka Crime News: दुमका में 23 वर्षीय विवाहिता से दरिंदगी, जीजा ने साथी संग मिलकर जंगल में किया दुष्... Canada Work Permit New Rules: बिना स्टडी परमिट 6 महीने तक कोर्स कर सकेंगे विदेशी कामगार, IRCC ने जार... Ludhiana Jail Security: जेल सुरक्षा के दावों की खुली पोल, चेकिंग के दौरान बंदियों से मिला नशीला पदार... Gurdaspur Fraud Case: कंस्ट्रक्शन कंपनी में पार्टनरशिप का झांसा देकर 18.84 लाख की ठगी, हिमाचल के व्य...
देश

50 लाख का बीमा कराकर फाइनेंसर ने खुद की कराई हत्या, सच्चाई जान पुलिस के भी उड़े होश

भीलवाड़ा: राजस्थान में भीलवाड़ा के बापूनगर थाना क्षेत्र में एक फाइनेंसर बलवीर सिंह खारोल की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस की मानें तो फाइनेंसर की कहानी भी कि सी फिल्म से कम नहीं रही। परिवार के सुख के लिए उसने खुद को ही मरवा डाला। वह भी इसलिए कि परिवार को बीमा के 50 लाख रुपए मिल सके।

खुद का करवाया खुद का बीमा
पुलिस ने इस मामले में हरियाणा और उत्तर प्रदेश के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक हरेंद्र महावर ने पत्रकारों को बताया कि बलवीर पैसे का लेन-देन एवं फायनेंस का काम करता था। बलवीर सिंह ने लोगों को 20 लाख रुपए दिए जो वे लौटा नहीं रहे थे। जिससे वह अवसादग्रस्त हो गया। तब उसने अपने परिजनों को फायदा पहुंचाने के लिये खुद की हत्या की योजना बनाई। इसके तहत उसने खुद का 50 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा करवाया। इसकी एवज में उसने आठ हजार 432 रुपए का प्रीमियम भी दिया। 

बलवीर सिंह की गला घोंटकर कर दी थी हत्या
उन्होंने बताया कि उसने हरियाणा के कुरुक्षेत्र के गांधीनगर निवासी राजवीर और उत्तर प्रदेश में हरदोई जिले के जीयनखेड़ा के सुनील को 80 हजार रुपए में खुद की हत्या करने का सौदा कर लिया। इसके लिए बलवीर ने 10 हजार रुपए सुनील यादव को अग्रिम के रूप में अदा भी कर दिए। इसके बाद तीन सितंबर को दोनों ने बलवीर सिंह की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव गुवारड़ी पुलिस के रास्ते में फेंक दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button