ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
देश

भारत के खिलाफ एक पारी में 10 विकेट लेने के बाद टीम से थे बाहर, अब इंग्‍लैंड की क्‍लास लेने को तैयार कीवी खिलाड़ी

पिछले साल दिसंबर में एजाज पटेल ने भारत के खिलाफ मुंबई टेस्ट मैच की पहली पारी में 119 रन देकर पूरे 10 विकेट लिए थे. वो इंग्लैंड के जिम लेकर और भारत के अनिल कुंबले के ‘एलीट क्लब’ में शामिल हो गए थे. हालांकि इस कमाल के बाद से ही उन्‍होंने कोई टेस्‍ट मैच नहीं खेला.

वेलिंगटन. पिछले साल भारत के खिलाफ एक ही पारी में 10 विकेट लेकर तहलका मचाने वाले न्‍यूजीलैंड के गेंदबाज एजाज पटेल की टीम में वापसी हो गई है और अब वो इंग्‍लैंड की क्‍लास लेने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. उन्‍हें अगले महीने इंग्लैंड दौरे पर 3 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की 20 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है.

पिछले साल दिसंबर में पटेल ने भारत के खिलाफ मुंबई टेस्ट मैच की पहली पारी में 119 रन देकर पूरे 10 विकेट लिए थे. वो इंग्लैंड के जिम लेकर और भारत के अनिल कुंबले के ‘एलीट क्लब’ में शामिल हो गए थे. हालांकि इस कमाल के बाद से ही उन्‍होंने कोई टेस्‍ट मैच नहीं खेला. बांग्लादेश और साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज से भी वो बाहर हो गए थे.

केन विलियमसन की भी वापसीकप्तान केन विलियमसन की भी टीम में वापसी हो गई है. उन्होंने पिछले साल भारत के खिलाफ पहला टेस्ट खेला था, लेकिन कोहनी की चोट के कारण इसके बाद वह कोई टेस्ट मैच नहीं खेल पाये थे. वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप से पहले इंग्‍लैंड के खिलाफ दो टेस्‍ट मैचों की सीरीज में जिस टीम ने हिस्‍सा लिया था, उन 15 में से 13 खिलाड़ियों को इस टीम में चुना गया है. हाल में उस टीम में शामिल बल्लेबाज रॉस टेलर और विकेटकीपर बीजे वाटलिंग ने संन्यास ले लिया.  वहीं आईपीएल में बिजी कीवी खिलाड़ी शुरू में टीम से नहीं जुड़ पाएंगे. ये खिलाड़ी अभ्यास मैचों में नहीं खेल पाएंगे. लॉर्ड्स में 2 जून से शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच से पूर्व खिलाड़ियों की संख्या घटाकर 15 कर दी जाएगी.

न्यूजीलैंड टीम : केन विलियमसन (कप्तान), विल यंग, ​​टॉम लाथम, हैमिश रदरफोर्ड, डेवोन कॉनवे, डेरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, माइकल ब्रेसवेल, टॉम ब्लंडेल, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, रचिन रवींद्र, टिम साउदी, नील वैगनर, एजाज पटेल, ब्लेयर टिकर, कैम फ्लेचर, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, जैकब डफी, ट्रेंट बोल्ट.

Related Articles

Back to top button