ब्रेकिंग
दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड... रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला: DRDO की पारंपरिक मिसाइल तकनीक भारतीय उद्योगों को होगी ट्रांसफर मुंबई में ऑटो चालकों की मराठी परीक्षा पर नया विवाद: 'सिलेबस से बाहर के सवाल पूछ रहा RTO', यूनियन ने ... इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की स्कूल में हिजाब पहनने की याचिका: फैसले को चुनौती देगा AIMPLB; कोर्ट बो... सिंगरौली में फायर ब्रिगेड के पानी से धोई गई BJP विधायक की गाड़ी: कमिश्नर आवास का वीडियो वायरल, सवालो... कानपुर में कूड़े के ढेर से एक्सपायरी टॉफी-चॉकलेट लूटने की मची होड़: वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य व...
व्यापार

बाजार 2 फीसदी से ज्यादा टूटे, 1100 अंक टूटकर 55,800 के करीब सेंसेक्स, Nifty 16700 के नीचे

Stock Market Crash: आज आरबीआई के नीतिगत दरें बढ़ाने के फैसले के चलते शेयर बाजार में जबरदस्त गिरावट आ गई है. सेंसेक्स 1100 अंक से ज्यादा टूटकर कारोबार कर रहा है और निफ्टी ने 16700 का लेवल तोड़ दिया है.

Stock Market Crash: आज रिजर्व बैंक गवर्नर शक्तिकांत दास ने देश में नीतिगत दरों के बढ़ाने का एलान कर दिया और इसके असर से भारतीय शेयर बाजार क्रैश हो गया है. घरेलू शेयर बाजार 2-2 फीसदी से ज्यादा टूटे हैं और बेहद बड़ी गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं. आरबीआई ने रेपो रेट 0.40 फीसदी बढ़ा दिया है जिससे शेयर बाजार को जोरदार झटका लगा है.

क्या है इस समय शेयर बाजार का हालदोपहर 2 बजकर 44 मिनट पर बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 1144.31अंक यानी 2.01 फीसदी की गिरावट के साथ 55,831.68 पर कारोबार कर रहा है. इसके अलावा एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 344.50 अंक यानी 2.02 फीसदी की गिरावट के साथ 16,724.60 पर ट्रेड कर रहा है.

क्या है आरबीआई का फैसलाआरबीआई ने आज रेपो रेट में 0.40 फीसदी का इजाफा कर दिया है और इसे 4 फीसदी से बढ़ाकर 4.40 फीसदी पर ले आया है. इसके अलावा आरबीआई ने कैश रिजर्व रेश्यो यानी सीआरआर में भी 0.50 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है. सीआरआर अब 4.50 फीसदी पर आ गया है.

Related Articles

Back to top button