ब्रेकिंग
Raxaul News: भारत-नेपाल सीमा पर संदिग्ध चीनी नागरिक गिरफ्तार, ई-रिक्शा से जा रहा था नेपाल, SSB ने दब... Telangana POCSO Case: पॉक्सो मामले में बंदी भगीरथ को झटका, हाईकोर्ट से राहत नहीं मिलने के बाद किया स... Bengal Politics: सॉल्ट लेक में टीएमसी दफ्तर से बरामद हुए कई आधार कार्ड, बीजेपी के ताला खोलने के बाद ... Ulhasnagar Crime News: उल्हासनगर में इंसानियत शर्मसार! मंदिर प्रवेश विवाद में महिलाओं के बाल काटे, च... Samba Narco Demolition: सांबा में ड्रग तस्करों के 'नार्को महलों' पर चला बुलडोजर, 60 करोड़ की 50 कनाल... Delhi Startup Scheme: दिल्ली में महिलाओं को स्टार्टअप के लिए मिलेगा ₹10 करोड़ का बिना गारंटी लोन, सी... Bharatmala Expressway Accident: बालोतरा में भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर पलटी स्कॉर्पियो, गुजरात के 3 श्... केरल शपथ ग्रहण: सीएम वी डी सतीशन के साथ 20 मंत्री भी लेंगे शपथ; राहुल, प्रियंका और खरगे रहेंगे मौजूद CBSE 12th Result: सीबीएसई ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) विवाद पर शिक्षा सचिव संजय कुमार का बड़ा बयान, फी... Jamui Viral News: जमुई में बुढ़ापे के अकेलेपन से तंग आकर 65 के बुजुर्ग और 62 की महिला ने मंदिर में र...
विदेश

9/11 की बरसी से ठीक पहले काबुल में अमेरिकी दूतावास पर रॉकेट से हमला

काबुल. अमेरिका में हुए 9/11 के आतंकी हमले की बरसी से कुछ ही मिनट पहले अफगानिस्तान (Afghghanistan) की राजधानी काबुल स्थित अमेरिकी दूतावास (US Embassy) के बाहर एक रॉकेट ब्लास्ट (Rocket Blast) हुआ है. हालांकि अधिकारियों ने करीब घंटे भर बाद दूतावास परिसर को सुरक्षित घोषित करते हुए बताया कि इस विस्फोट में कोई भी हताहत नहीं हुआ है.

मध्य काबुल में आधी रात के ठीक बाद धुएं का गुबार उठता दिखा. इस दौरान सायरन की तेज़ आवाज भी सुनी गई. हालांकि बाद में दूतावास के भीतर लाउडस्पीकर से घोषणा सुनी गई कि ‘परिसर में एक रॉकेट फट गया है.’

इस घटना को लेकर अफगान अधिकारियों की तरफ से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. वहीं दूतावास के पास ही स्थित नाटो दफ्तर ने भी किसी के हताहत नहीं होने की बात की है.

अफगानिस्तान में तालिबान के साथ शांति वार्ता रद्द करने के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ऐलान के बाद यह पहला बड़ा हमला माना जा रहा है. ट्रंप ने तालिबान के हमले में एक अमेरिकी जवान सहित 12 लोगों की मौत का हवाला देते हुए तालिबान से वार्ता तोड़ दी थी.

गौरतलब है कि 11 सितंबर 2001 को अलकायदा प्रमुख ओसामा बिन लादेन के नेतृत्व में अमेरिका पर भीषण आतकंवादी हमला हुआ था. इसके बाद ही अफगानिस्तान में तालिबान का पतन हुआ था. आज 18 साल बाद भी करीब 14,000 अमेरिकी सैनिक अफगानिस्तान में तैनात हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button