ब्रेकिंग
Dhamtari Crime News: धमतरी में बीच सड़क बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या; बाइक एक्सीडेंट और उधारी के विवाद... Railway Crime: ट्रेन में हथियारों की डिलीवरी करने आ रहे थे बदमाश; यात्रियों पर तानी पिस्टल, पुलिस ने... Pune Crime News: ‘भाई जल्दी घर आ जाओ, मैं मर रही हूं…’, पुणे में सिरफिरे प्रेमी ने घर में घुसकर प्रे... Delhi Terror Plot: दिल्ली को दहलाने की बड़ी साजिश नाकाम; आतंकियों के निशाने पर थे बड़े मंदिर और मशहू... Mysuru Mirror Wall: मैसूर में खुले में पेशाब करने वालों की अब खैर नहीं; सड़कों पर लगी 'शीशे वाली दीव... Jharkhand Politics: भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की हेमंत सोरेन को बड़ी चेतावनी; बोले- "अब NDA में शामि... Weather Update Today: यूपी-बिहार और एमपी में बारिश के आसार; राजस्थान में भीषण हीटवेव का अलर्ट, जानें... Nagpur Fire News: नागपुर में आग का तांडव; गोदाम में भीषण आग से 400 से ज्यादा गाड़ियां जलकर राख, करोड... India's Deportation Plan: अवैध बांग्लादेशियों को कैसे वापस भेजेगा भारत? विदेश मंत्रालय ने संसद में ब... Maharashtra Police Raid: नांदेड़ में भारी मात्रा में तलवारें और खंजर जब्त; 43 लाख की कीमत के 4796 हथ...
विदेश

16 मई को नेपाल की यात्रा पर जाने वाले पीएम मोदी

काठमांडू । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 मई को नेपाल की यात्रा पर जाने वाले हैं। अपनी संक्षिप्त यात्रा के दौरान वह भगवान बुद्ध के जन्मस्थान लुम्बिनी जाएंगे। नेपाली प्रधानमंत्री के प्रेस सलाहकार अनिल परियार के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी अपने नेपाली समकक्ष शेर बहादुर देउबा के निमंत्रण पर हिमालयी देश की यात्रा करने वाले हैं। अधिकारी ने बताया कि बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर करीब एक घंटे की यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी पश्चिमी नेपाल स्थित लुम्बिनी जाएंगे। बता दें कि बुद्ध पूर्णिमा को भगवान बुद्ध की जयंती के तौर पर मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि साल 2019 में दूसरी बार निर्वाचित होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी की ये पहली नेपाल यात्रा होगी।
आयोजन में नेपाली प्रधानमंत्री देउबा भी पीएम मोदी के साथ शिरकत करने वाले हैं। महामाया मंदिर में नेपाली प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा के साथ पूजा अर्चना करने वाले है। इसके अलावा बुद्ध स्मारक समारोह को भी संबोधित करने वाले हैं। नेपाल के रूपंदेही जिले में स्थित लुंबिनी सोनौली से मात्र 15 किलोमीटर की दूरी पर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली से विशेष विमान से पहले कुशीनगर पहुंचकर  इसके बाद कुशीनगर से लुंबिनी तक हेलीकॉप्टर से यात्रा कर और करीब 2 घंटे नेपाल में रहने वाले हैं। ध्यान रहे कि भारतीय विदेश मंत्रालय ने अब तक प्रधानमंत्री मोदी की नेपाल यात्रा की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

Related Articles

Back to top button