ब्रेकिंग
शहडोल हादसा: निर्माणाधीन मकान की छत गिरी, 3 मजदूर घायल; 2 की हालत गंभीर दतिया में भाजपा की मुसीबत: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद उपजे विरोध और डैमेज कंट्रोल की रणनीति इंदौर में 'माय यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026': सीएम मोहन यादव बोले- वर्ष 2027 होगा युवा शक्ति को समर... बाबा महाकाल के खजाने का सच: करोड़ों की संपत्ति, बेशकीमती जमीन और लाखों श्रद्धालुओं की आस्था दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा की समर्थकों से शांति की अपील, कहा- 'पार्टी का फैसला सर्वोपरि' Vietnam Boat Accident: वियतनाम में भारतीय पर्यटकों के साथ बड़ा हादसा, बचाव अभियान जारी नरोत्तम मिश्रा को टिकट न मिलने पर कैलाश विजयवर्गीय की दो टूक, कहा- आशुतोष तिवारी भारी मतों से जीतेंग... दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने पर भाजपा में घमासान, समर्थकों का प्रदर्शन और पथराव MP Crime News: लवकुशनगर में 8वीं के छात्र के साथ कुकर्म, आरोपी सरकारी कर्मचारी सलाखों के पीछे मुजफ्फरनगर: कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे पर चढ़कर युवक ने कोतवाल को दी वर्दी उतरवाने की धमकी, वीडियो व...
व्यापार

आईपीओ प्राइस से 24% नीचे गिरा जोमैटो का शेयर, अब तक निवेशकों को लगी 88,000 करोड़ रुपये की चपत!

Zomato Share: अपने उच्चतम स्तर से जोमैटो का मार्केट कैपिटलाईजेशन 88,000 करोड़ रुपये के करीब कम हो चुका है. जब जोमैटो का शेयर 169 रुपये पर था तो उसका मार्केट कैप 1.33 लाख करोड़ रुपये के करीब था.

Zomato Share Price: फूड डिलिवरी कंपनी जोमैटो (Zomato) के शेयर में गिरावट थमने का नाम नहीं ले रहा है. शुक्रवार के ट्रेडिंग सेशन में जोमैटो का शेयर पहली बार 60 रुपये के नीचे जा फिसला. जोमैटो (Zomato) के  स्टॉक एक्सचेंज ( Stock Exchanges) पर लिस्टिंग के बाद से आईपीओ प्राइस से करीब 24 फीसदी नीचे जा फिसला है. शुक्रवार को जोमैटो का शेयर करीब 6 फीसदी की गिरावट के साथ 57.65 रुपये के भाव तक जा गिरा. साफ है जोमैटो के आईपीओ में निवेश करने वाले निवेशकों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है.

45000 करोड़ रुपये के करीब गिरा मार्केट कैपजोमैटो (Zomato) कंपनी का मार्केट कैपिटलाईजेशन ( Market Capitalization) 50,000 करोड़ के नीचे 45,400 करोड़ रुपये तक जा गिरा है. जोमैटो का शेयर अपने उच्चतम स्तर 169 रुपये से 65 फीसदी के करीब नीचे आ चुका है. यानि अपने उच्चतम स्तर से जोमैटो का मार्केट कैपिटलाईजेशन 88,000 करोड़ रुपये के करीब कम हो चुका है. जब जोमैटो का शेयर 169 रुपये पर था तो उसका मार्केट कैप 1.33 लाख करोड़ रुपये के करीब था.

2021 में आया था आईपीओगौरतलब है कि 2021 में जोमैटो ने आईपीओ के जरिए बाजार से 9,375 करोड़ रुपये 76 रुपये प्रति शेयर जुटाये थे. जोमैटो की स्टॉक एक्सचेंज पर 115 रुपये के भाव पर लिस्टिंग हुई थी. संस्थागत निवेशक लगातार जोमैटो के शेयर में बिकवाली कर रहे हैं. घरेलू म्यूचुअल फंड ने अपनी कंपनी हिस्सेदारी को 2.82 फीसदी से घटाकर 1.1 फीसदी कर दिया है. विदेशी पोर्टफेलियो इवेंस्टर्स ने भी जोमैटो में अपनी हिस्सेदारी घटाई है जिसके चलते शेयर दवाब में है.

Related Articles

Back to top button