ब्रेकिंग
लुधियाना सेंट्रल जेल में चेकिंग के दौरान दो हवालातियों से नशा और मोबाइल बरामद अंतरराष्ट्रीय पहचान वाले जालंधर के गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम की जर्जर हालत पर उठे गंभीर सवाल छठ पूजा के कारण जालंधर रेलवे स्टेशनों पर उमड़ी भारी भीड़, ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्री परेशान जालंधर में मौसम का मिजाज बदला, सुबह की हल्की बारिश से तापमान में आई गिरावट पटियाला में नगर निगम कमिश्नर का सख्त रुख, 31 दिसंबर 2025 से पहले के लंबित 'पे-टू' शुल्क पर अल्टीमेटम हरियाणा में नई मोबाइल लैब वैन की खरीद प्रक्रिया अटकी, पिछले तीन वर्षों से बजट मद पर चल रहा मंथन पंचकूला की विशेष पीएमएलए अदालत में पूर्व विधायक रामनिवास सूरजाखेड़ा की दूसरी जमानत याचिका पर सुनवाई हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने घोषित किए सीनियर सेकेंडरी पूरक परीक्षा के परिणाम परिवार पहचान पत्र सेवाओं में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए हरियाणा सरकार ने शुरू की नई एसएमएस व्यवस्था कैथल में दर्दनाक सड़क हादसा, नहर की पुलिया से टकराई ऑल्टो कार; एक ही परिवार के तीन युवकों की मौत
खेल

चेन्नई सुपर किंग्स आज अगर हारती हैं तो IPL 2022 से हो जाएगी बाहर

चेन्नई सुपर किंग्स टीम की आईपीएल 2022 में हालत खराब ही रही। आईपीएल के 15वें सीजन से ठीक पहले एमएस धोनी ने कप्तानी रविंद्र जडेजा को हैंडओवर कर दी थी, लेकिन उनकी कप्तानी में टीम 8 में से 6 मैच हार गई। ऐसे में जडेजा ने फिर से धोनी को कप्तानी की जिम्मेदारी दी और उन्होंने एक मैच में जीत दिलाई, लेकिन अगला मैच टीम हार गई। अगर मौजूदा चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को IPL 2022 के अपने अगले मैच में हार मिलती है तो टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। अभी तक आधिकारिक रूप से सिर्फ मुंबई इंडियंस आईपीएल 2022 के प्लेऑफ की रेस से बाहर हुई है, जो 10 में से 2 ही मैच जीत पाई है। बाकी के चार मैच टीम जीत जाती है तो भी टीम 12 अंक तक पहुंच पाएगी और इस बार 12 अंक वाली टीम को क्वालीफिकेशन नहीं मिलेगी।

चेन्नई की टीम अगर इस मैच को जीत भी जाती है तो भी अगर आगे के तीन में से एक मैच भी हार जाती है तो भी टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। इतना ही नहीं, अगर टीम बाकी के चारों मैच जीत भी जाती है, तो भी टीम के प्लेऑफ में पहुंचने के चांस बहुत कम हैं, क्योंकि अब तक दो टीमों के खाते में 16-16 अंक हो चुके हैं और एक टीम के खाते में 14 अंक हैं, जबकि एक टीम 12 अंक पर पहुंच चुकी है।

Related Articles

Back to top button