ब्रेकिंग
World Environment Day 2026: हर साल पैदा हो रहा 2.3 अरब टन कचरा; पर्यावरण बचाने के लिए आज ही अपनाएं य... Delhi Hotel Fire: बर्मिंघम से लिवर ट्रांसप्लांट कराने दिल्ली आया था परिवार, मालवीय नगर हादसे में मरी... Delhi Hotel Fire: बेटे के इलाज के लिए इराक से दिल्ली आया था परिवार, मालवीय नगर अग्निकांड में साले की... Bulandshahr Temple Namaz: बुलंदशहर में मंदिर के अंदर नमाज पढ़ने पर 3 गिरफ्तार; हिंदू किसान की सलाह प... Araria Crime News: अररिया में खौफनाक वारदात; बाजार में खरीदारी कराने के बहाने पति ने की पत्नी की गला... Mohali Murder Case: मोहाली के बेस्टेक मॉल के पास दफ्तर में घुसकर युवती की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत... Muzaffarpur Hospital Fire: मुजफ्फरपुर प्रसाद अस्पताल अग्निकांड में 6 की मौत; 13 बेड वाले ICU में भर्... Chhapra Ammonia Gas Leak: छपरा के कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस का रिसाव; तेज धमाके के बाद मची अफरा-... Delhi Hotel Sealing: दिल्ली में मालवीय नगर हादसे के बाद बड़ा एक्शन; महिपालपुर के 250 होटलों पर लटकी ... Richest CM in India: भारत के सबसे अमीर मुख्यमंत्री कौन? डीके शिवकुमार और चंद्रबाबू नायडू के पास है अ...
व्यापार

टेस्ला को लेकर पूनावाला ने कह दी ये बात, एलन मस्क को सुझाया भारत में बिजनेस का प्लान

Poonawalla’s advice to Musk: अदार पूनावाला ने एलन मस्क को भारत में निवेश करने की सलाह दी है. उन्होंने मस्क को सलाह दी कि भारत में टेस्ला कारों के विनिर्माण के लिए निवेश करें.

Adar Poonawalla’s advice to Musk: सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अदार पूनावाला ने रविवार को एलन मस्क को टेस्ला इलेक्ट्रिक कारों के विनिर्माण के लिए भारत में निवेश करने को आमंत्रित किया और कहा कि यह उनका अबतक का श्रेष्ठ निवेश होगा.

ट्विटर के लिए किया 44 अरब डॉलर का सौदा

मस्क ट्विटर के अधिग्रहण के लिए 44 अरब डॉलर का सौदा कर चुके हैं. उन्होंने टेस्ला इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री के लिए पहले भी भारत से आयात शुल्क घटाने की मांग की थी लेकिन सरकार ने स्थानीय विनिर्माण पर जोर दे रही है.

पूनावाला ने किया ट्वीट

पूनावाला ने ट्विटर पर मस्क को ट्वीट करते हुए पोस्ट किया, ‘अगर ट्विटर खरीदने का आपका सौदा पूरा नहीं होता, तो उसमें से कुछ पूंजी टेस्ला कारों के उच्च गुणवत्ता वाले और बड़े पैमाने पर विनिर्माण के लिए भारत में निवेश करने के बारे में विचार करें.’

Hey @elonmusk just in case you don’t end up buying @Twitter, do look at investing some of that capital in INDIA for high-quality large-scale manufacturing of @Tesla cars. I assure you this will be the best investment you’ll ever make.— Adar Poonawalla (@adarpoonawalla) May 8, 2022

‘यह आपका सर्वश्रेष्ठ निवेश होगा’

उन्होंने आगे लिखा, ‘मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि यह आपका सर्वश्रेष्ठ निवेश होगा.’ पिछले महीने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा था कि अगर टेस्ला इलेक्ट्रिक कारों के भारत में विनिर्माण के लिए तैयार है, तो इसमें कोई समस्या नहीं है लेकिन कंपनी कारें चीन से आयात न करे.

‘टेस्ला भारत में कर सकती है निवेश’

मस्क ने पिछले वर्ष अगस्त में कहा था कि टेस्ला भारत में विनिर्माण इकाई लगा सकती है बशर्ते उसे देश में आयातित वाहनों के जरिये सफलता मिल जाए. उन्होंने कहा था कि टेस्ला भारत में अपने वाहन उतारना चाहती है लेकिन किसी भी अन्य बड़े देश की तुलना में यहां आयात शुल्क सबसे ज्यादा है. देश में पूर्ण रूप से आयातित कारों पर लागत, बीमा और मालभाड़ा मिलाकर 100 फीसदी आयात शुल्क लगता है.

(इनपुट-भाषा)

Related Articles

Back to top button